Pyara Hindustan
Entertainment

इंदौर में फिल्म 'पठान' का जमकर हो रहा विरोध, अश्लीलता फैलाने के आरोप में युवाओं ने फूंका शाहरुख खान का पुतला

इंदौर में फिल्म पठान का जमकर हो रहा विरोध, अश्लीलता फैलाने के आरोप में युवाओं ने फूंका शाहरुख खान का पुतला
X

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'पठान' तथा उसके गीत 'बेशर्म रंग...' के खिलाफ इंदौर शहर में एक संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया, और शाहरुख़ खान के पुतले जलाए गए। इंदौर के मालवा मिल चौराहे पर एकत्र होकर 'वीर शिवाजी ग्रुप' नामक संगठन के कार्यकर्ताओं ने 'पठान' के गीत 'बेशर्म रंग...' को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और शाहरुख खान एवं दीपिका पादुकोण के पुतले फूंके। प्रदर्शनकारियों ने अगले साल जनवरी में रिलीज़ होने जा रही फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की और आरोप लगाया कि इस गीत की विषयवस्तु से हिन्दू समुदाय अपमानित और आहत महसूस कर रहा है।

वहीं बुधवार यानी 14 दिसंबर को मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी दी थी कि अगर 'पठान' के कुछ सीन्स और दीपिका के कपड़ों में बदलाव नहीं किया गया तो फिल्म को वहां रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

25 जनवरी को 'पठान' सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

'पठान' को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का 'बेशर्म रंग' गाना 12 दिसंबर को रिलीज किया गया था। चंद घंटों में ही इस गाने को कई मिलियन व्यूज मिले। गाने में दीपिका बिकिनी से लेकर मोनोकिनी तक कई अवतार में नजर आईं। लेकिन भगवा रंग की बिकिनी पर बवाल मच गया। 'पठान' में शाहरुख़ खान और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम नजर आएंगे। यह 25 जनवरी 2023 में रिलीज होगी।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story