दर्शकों को 'सर्कस' दिखाने में फेल हुए रोहित शेट्टी, बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, ऑडियंस न मिलने के कारण कैंसिल करने पड़े शोज

रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस ने बॉक्स ऑफिस को बड़ा सदमा दिया है। फिल्म से जितनी उम्मीदें थी ये उस पर खरी नहीं उतरी। सिनेमाघरों में दर्शकों के न पहुंचने से सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स तक कई जगहों पर शो कैंसिल भी हुए हैं। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से तो सर्कस बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन दो अंकों में कमाने से काफी पीछे छूट गई है। ये कलेक्शन उसका आधा है जो फिल्म को अपने ओपनिंग डे पर करना चाहिए था।
बता दे, फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, सिद्धार्थ जाधव, मुरली शर्मा, टीकू तलसानिया, बृजेंद्र काला, सौरभ गोखले है।
ऑडियंस न मिलाने की वजह से कैंसिल करने पड़े शोज़
रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिज के लीड रोल वाली इस फिल्म को सोशल मीडिया पर भी कुछ खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। रोहित शेट्टी के चाहते वाले उनकी किसी भी फिल्म को फ्लॉप नहीं होने देते लेकिन अफसोस की इस बार वो लॉयल दर्शक भी सिनेाघरों तक फिल्म देखने नहीं पहुंचे। शुक्रवार को सिर्फ हिंदी बेल्ट में 12.91% ऑक्यूपेंसी रही। मुंबई और गुजरात जैसी जगहों पर भी कम से कम दर्शकों के साथ शो चल रहे थे। ये खबर रोहित शेट्टी की चिंता बढ़ाने वाली है।
#OneWordReview...#Cirkus: OUTDATED.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 23, 2022
Rating: ⭐️⭐️
Lacks entertainment and humour you associate with a #RohitShetty film… Has some funny moments [second half], but the spark is missing. #CirkusReview pic.twitter.com/vDoKULUllZ
सर्कस के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 6.35 से 7.35 करोड़ के बीच का बिजनेस किया है। हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि सर्कस की शुरुआत कम से कम 15 करोड़ से ऊपर की रहेगी। फिल्म में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट के चलते बजट निश्चित ही काफी बड़ा होगा ऐसे में पहले दिन दर्शकों का इतना ठंडा रिएक्शन निराश करने वाला है।
#RohitShetty missed this time! #Cirkus is getting negative reactions from the audience across the country. As it seemed after the trailer launch, the #RanveerSingh starrer took a dull start on Friday with approx. ₹7.40cr opening business. pic.twitter.com/gcGHzxQ2iV
— Box Office Collection (@BOCIndia) December 23, 2022
क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई सर्कस का हाल साबित करता है कि फिल्म को फेस्टिवल पर भी रिलीज करने से कोई फायदा नहीं है अगर कहानी में दम नहीं तो। इस साल होली पर रिलीज हुई बच्चन पांडे, रक्षाबंधन पर रिलीज हुई रक्षाबंधन और लाल सिंह चड्ढा इसका सबूत है। रणवीर सिंह की इस साल रिलीज हुई जयेशभाई जोरदार पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप रह चुकी है। ऐसे में सर्कस उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकती है।