Pyara Hindustan
National

उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका , उत्तराखंड कांग्रेस महिला अध्यक्ष सरिता आर्य बीजेपी में शामिल

उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका , उत्तराखंड कांग्रेस महिला अध्यक्ष सरिता आर्य बीजेपी में शामिल

उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका , उत्तराखंड कांग्रेस महिला अध्यक्ष सरिता आर्य बीजेपी में शामिल
X

उत्तराखंड में 14 फरबरी को विधानसभा चुनाव होने वाले है और ऐसे में उत्तराखंड में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड कांग्रेस महिला अध्यक्ष और कांग्रेस की लोकप्रिय नेता सरिता आर्या ने बीजेपी को ज्वाइन किया है। सरिता आर्या के बीजेपी ज्वाइन करते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बढ़ाई दी और उत्तराखंड कांग्रेस पर निशाना साधा और लिखा की मैं नैनीताल की पूर्व विधायक और लोकप्रिय नेता श्रीमती सरिता आर्या जी का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। उन्होंने भाजपा की नीतियों और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए, विकासवाद में आस्था जताई है,

उन्होंने आगे लिखा की कांग्रेस पार्टी में ना तो महिलाओं का सम्मान किया जाता है, ना कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है और ना ही ये दल जनता का सम्मान करता है। उत्तराखंड को कांग्रेस से ना तो कोई आस है और ना ही इस पर विश्वास।उत्तराखंड को चाहिए केवल भाजपा और विकास।

Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter


Next Story