Pyara Hindustan
National

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रियंका गाँधी का उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों पर आपत्तिजनक बयान

X

इस वक़्त पाँच अलग -अलग राज्यों में चुनाव का माहौल है और सभी पार्टियां अपनी तरफ से चुनाव प्रचार कर रही है। इस दौरान कई बार कुछ पार्टी के नेता काफी विवादित बयान देने से भी नहीं चूकते। बता दे की पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक ऐसा ही बयान सामने आया जिसमे वो पंजाब की जनता को संबोधित करते हुए कहा की प्रियंका गाँधी पंजाबियो की बहू है , पंजाबन है , पूरी ताकत के साथ एक तरफ हो जाओ पंजाबियो, उत्तरप्रदेश के, बिहार के , दिल्ली के भइया जो पंजाब में आकर राज करना चाहते है उन्हें यहाँ घुसने नहीं देंगे यही नहीं इस दौरान प्रियंका गाँधी भी हाथ उठाकर ताली बजाती रही और चन्नी को उन्होंने इस बात को कहने पर रोका भी नहीं उल्टा उनका समर्थन करती रही।

बता दे की अब इस मुद्दे पर सभी विपक्षी पार्टी काफी हमलावार नजर आ रही है। इस टिप्पड़ी को लेके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है। किसी भी व्यक्ति या विशेष समुदाय को निशाना बनाकर की गई टिप्पणियों की हम कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी से ताल्लुक रखती हैं तो वह भी एक 'भइया' हुईं।

Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter

Next Story