रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने वोट डालने के बाद कही बड़ी बात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने वोट डालने के बाद कही बड़ी बात
आज उत्तरप्रदेश में चौथे चरण का मतदान हो रहा है। इस चौथे चरण में उत्तरप्रदेश के 9 जिलों के 59 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है और वोटिंग शुरू होते ही कई सारे वरिष्ठ नेताओं ने अपने तरफ से आज वोटिंग करने के बाद बयान दिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वोट डालने के बाद कहा की 2017 के विधानसभा चुनाव में जितनी सीटों पर कामयाबी हासिल हुई थी, लगभग उतनी ही सीटों पर हमें इस बार भी कामयाबी हासिल होगी। हमारी सरकार के प्रदर्शन के आधार पर लोग इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि सचमुच प्रदेश में सुशासन और विकास की सरकार देने वाली पार्टी भाजपा है।
2017 के विधानसभा चुनाव में जितनी सीटों पर कामयाबी हासिल हुई थी, लगभग उतनी ही सीटों पर हमें इस बार भी कामयाबी हासिल होगी। हमारी सरकार के प्रदर्शन के आधार पर लोग इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि सचमुच प्रदेश में सुशासन और विकास की सरकार देने वाली पार्टी भाजपा है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह pic.twitter.com/gkdelapnQr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2022
वही बीजेपी के सांसद शाक्षी महाराज ने भी उन्नाव में अपना वोट डालने के बाद कहा की उन्नाव में 6 की 6 सीटों पर बीजेपी को जीत मिलेगी और बीजेपी एक बार फिर से सत्ता में वापसी करेगी वो भी रिकॉर्ड तोड़ वापसी करेगी।
BJP MP Sakshi Maharaj cast his vote at Gadan Khera Primary School in Unnao.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 23, 2022
"BJP will win all 6 seats in Unnao with majority. On the basis of all campaigning I did, I can say that CM Yogi will form Govt again by breaking his own 2017 record. I think the numbers may go up to 350" pic.twitter.com/UVsp22yIZr
वही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ में मतदान किया और उसके बाद उन्होंने ने भी टिप्पड़ी की और कहा की प्रथम चरण के साथ BJP की विजय यात्रा की गति और तेज़ी के साथ बढ़ने लगी है, चौथे चरण के बाद विपक्ष की हार का दोहरा शतक बनेगा। भाजपा पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी।"
उत्तर प्रदेश: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ में मतदान किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2022
दिनेश शर्मा ने कहा, "प्रथम चरण के साथ BJP की विजय यात्रा की गति और तेज़ी के साथ बढ़ने लगी है, चौथे चरण के बाद विपक्ष की हार का दोहरा शतक बनेगा। भाजपा पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी।" pic.twitter.com/PaX5wrkjM8
Anjali Mishra
News Anchor & Reporter