Pyara Hindustan
National

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, भाजपा हाईकमान ने हार के बाद भी पुष्कर सिंह धामी पर जताया भरोसा

X

उत्तराखंड की 70 सीट में से 47 सीट जीत कर बीजेपी ने उत्तराखंड में प्रचंड जीत हासिल की थी लेकिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट से हार गए थे ऐसे में सभी के अंदर एक ही सवाल चल रहा था की आखिर उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री कौन होगा ? ऐसे में आज उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी का नाम सामने आया है यानि हार के बावजूद भाजपा आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताया है और एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर की गयी है.

BJP विधायक दल की बैठक में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लग चुकी है और अब 5 साल के लिए उत्तराखंड की बागडोर पुष्कर सिंह धामी के हाथों में सौप दी गई है। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने की खबर सामने आते ही लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी जा रही है और अब केशव प्रसाद मौर्य ने पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए टवीट कर लिखा उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता पुनः चुने जाने हार्दिक बधाई

Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter

Next Story