Pyara Hindustan
National

श्रीलंका में राष्ट्रपति ने इमरजेंसी का किया ऐलान,श्रीलंका के हालात देखते हुए भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

श्रीलंका में राष्ट्रपति ने इमरजेंसी का किया ऐलान,श्रीलंका के हालात देखते हुए भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

श्रीलंका में राष्ट्रपति ने इमरजेंसी का किया ऐलान,श्रीलंका के हालात देखते हुए भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ
X

श्रीलंका में आर्थिक संकट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और अब श्रीलंका के लोग सड़को पर उतर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शन काफी ज्यादा उग्र होता जा रहा है जिसे देखते हुए श्रीलंका के राष्टपति गोटाबाया राजपक्षे ने एक राज्यपत्र जारी कर सार्वजनिक आपातकाल का एलान कर दिया है। श्रीलंका में हालात यह हो गए है की 2. 20 करोड़ घरों में बिजली सप्लाई ठप हो चुकी है। कई महत्वपूर्ण कल कारखाने बंद हो चुके है।

गाड़ियों में डालने के लिए ना पेट्रोल है ना डीजल और जरुरत के सामान के दाम आसमान छू रहे है। बता दे की आज के वक़्त में एक कप चाय भी श्रीलंका में 100 रुपए के मिल रहे है ऐसे में श्रीलंका की मदद करने के लिए पड़ोसी देश भारत ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है और मदद के तौर पर भारत श्रीलंका को 40 हजार टन डीजल और 40000 टन चावल भेज कर रही है

भारत अपने तरफ से पूरा प्रयाश कर रही है की श्रीलंका के लोगों की मदद की जा सके और इसी के तहत जितना भी भारत से संभव हो रहा है वो उतना श्रीलंका की मदद करने की कोशिश कर रहा है। वही श्रीलंका में जनता सरकार से काफी नाराज़ हो गयी है और वहा के राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रही है।


Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter


Next Story