Pyara Hindustan
National

पंजाब के सीएम भगवंत मान की गैरमौजूदगी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ की बैठक

पंजाब के सीएम भगवंत मान की गैरमौजूदगी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ की बैठक

पंजाब के सीएम भगवंत मान की गैरमौजूदगी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ की बैठक
X

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैरमौजूदगी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ आज बैठक की जिसके बाद अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को लेकर सवाल खड़े होने लगे। इस पुरे मुद्दे को लेकर मनजिंदर सिंह सिरसा ने टवीट कर लिखा की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब सरकार के अधिकारियों की बैठक जो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अनुपस्थिति में किया गया वो पंजाब और पंजाबियों के प्रति पूरी तरह से असंवैधानिक और अपमानजनक है! क्या केजरीवाल मानते हैं की भगवंत मान पंजाब चलाने में असमर्थ है ? इन दोनों को पंजाब की संघीय स्थिति को चुनौती देने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

बता दे की दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब सरकार के अधिकारियों के साथ हुई बैठक पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी टवीट कर लिखा चलने दो आंधियाँ हकीकत की, न जाने कौन से झोंके से बहरूपियों के मुखौटे उड़ जाएं .पंजाब के आईएएस अधिकारियों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया तलब वो भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अनुपस्थिति में जो की यह डिफैक्टो सीएम और दिल्ली रिमोट कंट्रोल को उजागर करता है। संघवाद का स्पष्ट उल्लंघन, पंजाबी गौरव का अपमान। दोनों को इस मामले को लेकर स्पष्ट करना चाहिए।

Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter


Next Story