मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को किया गया संस्पेंड, बीजेपी ने उद्धव सरकार पर साधा निशाना

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को सस्पेंड कर दिया। परमबीर और एक दूसरे डीसीपी रैंक के अधिकारी पर निलंबन पर अमल करने के लिए डीजीपी को आदेश भेज दिया गया है। बडी खबर के मुताबिक मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह को आखिरकार निलंबित कर दिया गया है। उन पर यह कार्रवाई अनुशासनहीनता और अन्य गड़बड़ियों को लेकर की गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सिंह के निलंबन की फाइल को मंजूरी दे दी। जिसके तहत परमबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
Government of Maharashtra places Parambir Singh (former Mumbai Police Commissioner) under suspension with immediate effect until further order: Home Department, Government of Maharashtra
— ANI (@ANI) December 2, 2021
(File photo) pic.twitter.com/j8YJRHFpEc
बता दें कि मुम्बई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर हर महीने १०० करोड़ रुपये की वसूली के आरोप लगाए थे। जिसके चलते अनिल देशमुख को ईडी ने २ नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसके बाद परमबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
#BREAKING | जो मामला चल रहा है उस मामले में परमबीर सिंह आखिरी आदमी नहीं है। उसके पीछे कौन-कौन थे? उसका पता लगाना चाहिए। परमबीर सिंह एक प्यादा है: भाजपा विधायक अतुल भटखल्कर
— रिपब्लिक.भारत (@Republic_Bharat) December 2, 2021
देखें #LIVE - https://t.co/ilGNRa5ijD pic.twitter.com/AogOP3eZ4d