Pyara Hindustan
National

पहली बार जेएनयू के इतिहास में महिला बनी कुलपति,शांतिश्री पंडित को मिली देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की कमान

पहली बार जेएनयू के इतिहास में महिला बनी कुलपति,शांतिश्री पंडित को मिली देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी JNU की कमान

पहली बार जेएनयू के इतिहास में महिला बनी कुलपति,शांतिश्री पंडित को मिली देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की कमान
X

JNU के टुकड़े -टुकड़े गैंग को बड़ा झटका लगा है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कुलपति का पाँच साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आज नए कुलपति के नाम की घोषणा हुई है। अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की नई कुलपति शंतिश्री धुनिपुड़ी पंडित है साथ ही बता दे की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के इतिहास में शंतिश्री धुनिपुड़ी पंडित पहली महिला कुलपति है। वो इससे पहले यहाँ आने से पहले महाराष्ट्र के सावित्रीबाई फुले विश्वविधालय में कुलपति के पद पर थी। बता दे की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की नई कुलपति पॉलिटिकल साइंस की प्रोफेसर रही हैं। उनका जन्म रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था।

शांतिश्री की माँ मुलामूडी आदिलक्ष्मी वहाँ तमिल और तेलुगू की प्रोफेसर थीं। पंडित ने भी अपनी पढ़ाई चेन्नई कॉलेज से की है। बाद में उन्होंने सन् 1990 में जेएनयू से इंटरनेशनल रिलेशन में PHD की और 1995 में स्वीडन के उप्साला विश्वविद्यालय से पीस एंड कॉन्फ्लिक्ट में पोस्ट-डॉक्टरेट डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। प्रोफेसर के तौर पर पंडित ने अपना करियर 1988 में शुरू किया था। बाद में वे पुणे यूनिवर्सिटी से जुड़ गईं। उन्होंने कई शैक्षणिक निकायों में प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवा दी।

यही नहीं बता दे की एम जगदीश कुमार का कार्यकाल पिछले साल पूरा हो गया था। इसके बाद से वह कार्यवाहक कुलपति के तौर पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। जगदीश कुमार को अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter


Next Story