Pyara Hindustan
National

करहल से अखिलेश यादव को चुनौती देने वाले केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पर हुआ हमला, कहा-खेतों से निकले सपाइयों ने तोड़ी गाड़ी

करहल से अखिलेश यादव को चुनौती देने वाले केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पर हुआ हमला, कहा-खेतों से निकले सपाइयों ने तोड़ी गाड़ी
X

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करहल सीट हाईप्रोफाइल सीट बन चुकी है। एक तरफ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से ताल ठोक रहे है तो दूसरी तरफ बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल चुनावी मैदान में अखिलेश यादव को चुनौती दे रहे है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला हुआ। हालांकि, केंद्रीय मंत्री बघेल इस हमले में बाल-बाल बच गए, मगर उनके काफिले में शामिल गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया है कि यह लोग अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पत्थरबाजी कर रहे थे। यानि समाजवादी पार्टी के समर्थको ने हमला किया ये साफतौर पर आरोप लगाया गया है। लेकिन सवाल ये है कि क्या हार के डर से अब यूपी में भी बंगाल जैसे हालात बनाने की कोशिश सपा कर रही है?

एसपी सिंह बघेल का काफिला करहल की ओर बढ़ रहा था, जैसे ही अतीकउल्लापुर आया, तभी उनके काफिले पर हमला हुआ। हमला कब हुआ, कैसे हुआ और कितने लोग थे, इसे लेकर खुद एसपी सिंह बघेल ने सब खुलासा कर दिया है।

उन्होने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया है कि चुनाव प्रचार के दौरान कबरई गांव से अतीकउल्लापुर होते हुए हमें करहल आना था। कबरई और अतीकउल्लापुर के बीच मे 7:40 या 7:42 का समय रहा होगा, तभी 20-25 लोगों ने एक साथ हमला कर दिया। वे सभी अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। एक ने कहा कि मैं उमांकांत नगला बदा हूं और तू हमारे उस नेता के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है, जिसने तुझे सांसद बनाया था। फिर उसने कहा कि बि्टटू मार-मार जान से, आज बचने ना पाये. आज ही इसका हम चुनाव करा दे रहे हैं। एसपी सिंह बघेल ने बताया कि कि उन लोगों ने भागते हुए फायर भी किया था, जिसमे संजय शर्मा बाल-बाल बच गये।

हालाकि इस पूरी घटना को लेकर मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि मैंने हस्तलिखित एफआईआर दी है। मैंने दो ही नामजद किये है, अति उत्साह में उन्होंने अपना नाम बता दिया, हो सकता है बीटू नाम गलत हो। मंत्री ने 20-25 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story