पंजाब चुनाव से पहले मुश्किल में CM चरणजीत सिंह चन्नी ,CM चन्नी के भतीजे को ED ने किया गिरफ्तार,
पंजाब चुनाव से पहले मुश्किल में CM चरणजीत सिंह चन्नी ,CM चन्नी के भतीजे को ED ने किया गिरफ्तार,
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है।आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी से लगातार 8 घंटे पूछताछ की जिसके बाद हनी ने सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गयी यही नहीं सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है की जब उनकी गिरफ्तारी हुई तब हनी ने तबियत ख़राब होने की शिकायत की जिसके बाद उनकी जांच करवाई गयी और रिपोर्ट नार्मल आने के बाद वापस ED के दफ़्तर ले जाया गया।
बड़ी खबर
— Panchjanya (@epanchjanya) February 4, 2022
ED ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपेंद्र सिंह हनी को किया गिरफ्तार।
बता दे की भूपिंदर सिंह हनी के 10 ठिकानों पर दो हफ्ते पहले छापेमारी की गयी थी और इस दौरान हनी के घर से 7.9 करोड़ रुपये और उसके सहयोगी संदीप कुमार के परिसर से 2 करोड़ रुपये जब्त किए गए थे जिसके बाद इन पैसों के सोत्र को लेकर सवाल पूछे जा रहे थे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी की गिरफ़्तारी के बाद अब विपक्ष चरणजीत पर हमलावार नज़र आ रहे है इस गिरफ़्तारी को लेकर अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसा और कहा की ये कहानी 3 लोगों की है, मनी, हनी और चन्नी। पहले मनी पकड़ा गया उसके बाद हनी पकड़ा गया, अब चन्नी की बारी है क्योंकि हनी की पहचान सिर्फ इतनी है कि वो चन्नी का भतीजा है और जो पैसे मिले वो सब चन्नी के हैं
ये कहानी 3 लोगों की है, मनी, हनी और चन्नी। पहले मनी पकड़ा गया उसके बाद हनी पकड़ा गया, अब चन्नी की बारी है क्योंकि हनी की पहचान सिर्फ इतनी है कि वो चन्नी का भतीजा है और जो पैसे मिले वो सब चन्नी के हैं: पंजाब CM के भतीजे की गिरफ़्तारी पर बिक्रम सिंह मजीठिया, शिरोमणि अकाली दल pic.twitter.com/N1ZSLpUsp3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2022
Anjali Mishra
News Anchor & Reporter