पंजाब में भाजपा नेताओं पर हो रहे FIR पर भड़के परवेश वर्मा , कहा - सत्ता का दुरपयोग कर रहे केजरीवाल
पंजाब में भाजपा नेताओं पर हो रहे FIR पर भड़के परवेश वर्मा , कहा - सत्ता का दुरपयोग कर रहे केजरीवाल
पंजाब में भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR पर परवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान साथ ही आम आदमी पार्टी पर जम कर हमला बोला और कहा आम आदमी पार्टी ने सिर्फ एक राज्य में सरकार बनाई है और उन्होंने पुलिस की शक्ति का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब की पुलिस शक्ति का दुरूपयोग करने के बारे में, शिकायत करने के लिए जल्द ही गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलूंगा और मैंने उनसे समय भी मांगा है। वर्मा ने आगे कहा की बीजेपी की कई राज्यों में सरकार है और बीजेपी के नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर बहुत कुछ कहा जाता है लेकिन हम सबके खिलाफ FIR दर्ज़ नहीं करते
Kejriwal misuses his power, we will meet home minister, Delhi Police commissioner: Parvesh Verma on FIR against BJP leaders in Punjab
— ANI Digital (@ani_digital) April 10, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/mml9NztNci#BJP #AAP pic.twitter.com/EJnAsr8hhJ
और सबसे बड़ी बात तो यह है की आखिर बीजेपी के कार्यकर्ता जो भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुछ बोल रहे है उनके खिलाफ पंजाब में केस क्यों दर्ज़ किया जा रहा है अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं है साथ ही उन्होंने आगे कहा की पंजाब पुलिस दूसरे राज्य में लोगों को गिरफ्तार करने जाते समय उस राज्य की पुलिस को विश्वास में लेने के प्रोटोकॉल का पालन नहीं करती है।
Shyren Messy
Editor & Reporter