Pyara Hindustan
National

पात्रा चॉल भूमि घोटाला में ईडी की रड़ार पर शिवसेना MP संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत हो सकती है गिरफ्तारी ?

पात्रा चॉल भूमि घोटाला में ईडी की रड़ार पर शिवसेना MP संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत हो सकती है गिरफ्तारी ?
X

महाराष्ट्र में पात्रा चॉल भूमि घोटाला में ईडी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। ५ अप्रैल को संजय राउत और उनके करीबी प्रवीण राउत की ११ करोड़ की संप्पति को ईडी ने जब्त कर लिया। जिसके बाद अब इस पूरे भूमि घोटाले का कनेक्शन संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से भी जुड़ रहा है। जो फिलहाल ईडी की रड़ार पर आ चुकी है। ऐसी भी खबर आ रही है कि ईडी इस पूरे घोटाले में जांच पड़ताल के बाद संजय राउत की पत्नी को गिरफ्तार भी कर सकती है।



दरअसल पात्रा चॉल घोटाले में संजय राउत के दोस्त प्रवीण राउत की संलिप्तता पाई गई है। प्रवीण राउत गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी के डॉयरेक्टर हैं। इसी कंपनी के पास गोरेगाँव के पात्रा चॉल का पुनर्विकास करवाने का जिम्मा था। जिसने अपना काम करने की जगह घोटाले को अंजाम दिया और फिर पैसों का हेर-फेर शुरू हुआ। संजय राउत की पत्नी भी इन्हीं हेर-फेर के पैसों से खरीदी गई संपत्ति के कारण ईडी की रडार पर हैं।

पात्रा चॉल भूमि घोटाला

महाराष्ट्र हाउसिंग एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी की 47 एकड़ जमीन पर 672 किराएदार रहते थे। इन्हीं 672 किराएदारों के पुनर्वास के लिए पात्रा चॉल परियोजना के तहत चॉल के विकास का काम प्रवीण राउत की कंपनी को सौंपा गया। कॉन्ट्रैक्ट में कहा गया था कि 47 एकड़ पर जो बिल्डिंग बनेगी उसके 672 फ्लैट चॉल के किराएदारों को देने होंगे और तीन हजार फ्लैट एमएचडीए को हैंडओवर करने होंगे। उसके बाद जो जमीन बचेगी उसे बेचने और विकसित करने के लिए भी अनुमति जरूरी होगी। अब चॉल विकास के कॉन्ट्रैक्ट में सब चीजें तय थीं। बस गड़बड़ तब शुरू हुई जब कंपनी ने न तो इस जगह का विकास किया। न किराएदारों को मकान दिए और न ही MHADA को फ्लैट हैंडओवर किए।

संजय राउत की बीवी वर्षा राउत का भूमि घोटाले में कनेक्शन

ईडी अधिकारियों के मुताबिक 2010 में, प्रवीण राउत ने इक्विटी सेल और भूमि सौदों की आड़ में अपने बैंक खाते में 95 करोड़ रुपए प्राप्त किए थे, हालाँकि कंपनी प्रोजेक्ट को पूरा नहीं कर सकी और उनकी कोई कमाई नहीं हुई। प्रवीण पर एजेंसी ने आरोप मढ़ा कि एचडीआईएल कंपनी से प्रवीण राउत के खाते में 100 करोड़ ट्रांस्फर किए गए। इसके बाद उसने ये पैसा अपने करीबियों और परिजनों के अकॉउंट में डाल दिया। जिसमें 83 लाख रुपए की रकम प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी प्रवीण राउत के जरिए वर्षा राउत को भेजा गया था। इसी पैसे का इस्तेमाल वर्षा राउत ने दादर में फ्लैट खरीदने के लिए किया। जब जाँच हुई तो पता चला कि वर्षा के पास से माधुरी के पास 55 लाख रुपए ट्रांस्फर हुए थे। इनके अलावा और भी ट्रांजैक्शन थीं। ईडी का कहना है कि खिम बीच के पास जो 8 प्लॉट हैं वो भी वर्षा राउत और स्वप्ना पाटकर के नाम पर खरीदे गए हैं। स्वप्ना, उन सुजीत पाटकर की बीवी हैं जो संजय राउत के करीबी हैं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story