Pyara Hindustan
National

पंजाब सरकार से MSP और पावर सप्लाई के मुद्दे को लेकर खफा संयुक्त किसान मोर्चा, SKM पंजाब की मान सरकार के खिलाफ 17 मई से चंडीगढ़ में करेंगी आंदोलन

X

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है पंजाब में एक के बाद एक कई मुद्दों को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिल रहा है और अब MSP और पावर सप्लाई के मुद्दे को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा भी पंजाब सरकार से काफी खफा नज़र आ रही है। यही कारण है की अब संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब सरकार को दिल्ली जैसे आंदोलन चंडीगढ़ में करने की चेतावनी दे दी है और कहा है की अगर भगवंत मान सरकार अपने किए गए वादों को जल्द से जल्द इस महीने के अंदर पूरा नहीं करती है तो संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ 17 मई से चंडीगढ़ में दिल्ली जैसा आंदोलन करेंगी।

बता दे कुछ दिन पहले ही संयुक्त किसान मोर्चा समेत कई किसान संगठनों से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मीटिंग हुए थी इस दौरान सरकार ने किसानों से कई वादे किए थे जिसमे गेहूं पर 500 रुपए बोनस देना ,निर्बाध बिजली आपूर्ति और बासमती पर MSP देने आदि शामिल है। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा है की आंदोलन शुरू करने के लिए ट्रैक्टर - ट्रेलर मार्च भी निकाला जाएगा।

Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter

Next Story