Pyara Hindustan
National

करहल सीट पर अखिलेश यादव को चुनौती देंगे मुलायम सिंह यादव के PSO रहे एसपी सिंह बघेल, BJP ने अखिलेश के खिलाफ चला बड़ा दांव

करहल सीट पर अखिलेश यादव को चुनौती देंगे मुलायम सिंह यादव के PSO रहे एसपी सिंह बघेल, BJP ने अखिलेश के खिलाफ चला बड़ा दांव
X

यूपी का चुनावी घमासान लगातार दिलचस्प हो रहा है। करहल विधानसभा सीट फिलहाल हॉट सीट बनी हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जैसे ही करहल सीट से नामंकन दाखिल किया वैसे ही बीजेपी ने बड़ा दांव चल दिया है। दरअसल आगरा से बीजेपी सासंद केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल करहल सीट से अखिलेश यादव को चुनौती देंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने करहल से केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि एसपी सिंह बघेल मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) भी रहे है इस बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एसपी सिंह बघेल की जीत का दावा किया है।

बता दें कि करहल सीट को लेकर लगातार अटकलो का दौर जारी था हाल ही में पार्टी में शामिल हुई अपर्णा यादव को अखिलेश के मुकाबले उतारा जा सकता है ये भी रिपोर्ट सामने आई थी। लेकिन बघेल अचानक और चुपचाप आज पर्चा भरने पहुंच गए। कांग्रेस ने ज्ञानवती यादव जबकि बीएसपी ने कुलदीप नारायण को उम्मीदवार बनाया है।

दरअसल अखिलेश यादव ने आज नामांकन भरने के बाद कहा था कि करहल से जो भी बीजेपी से उतरेगा उसे हार का मुंह देखना पड़ेगा। ऐसे में बीजपी के इस पिछड़े कार्ड का दांव सपा चीफ को चौंका सकता है। एसपी सिंह बघेल नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय कानून राज्य मंत्री हैं।

बता दें कि करहल विधान सभा क्षेत्र में करीब 3 लाख 71 हजार वोटर हैं। इसमें यादव वोटरों की संख्या लगभग 1 लाख 44 हजार है। मतलब कुल वोटर्स का 38 परसेंट वोट सिर्फ यादवों का है। सपा की पैठ का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि यहां पहले चुनाव में ही 5 में से 4 सीटें जीती थीं। मैनपुरी, करहल व किशनी सीटों में यादव मतदाताता ज्यादा हैं, जबकि क्षत्रिय मतदाता दूसरे नंबर पर हैं। भोगांव में लोधी मतदाता पहले और यादव दूसरे नंबर पर हैं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story