Pyara Hindustan
National

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले के करीबी पर ईडी का बड़ा एक्शन, डिप्टी सीएम अजित पवार भी ईडी की रड़ार पर

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले के करीबी पर ईडी का बड़ा एक्शन, डिप्टी सीएम अजित पवार भी ईडी की रड़ार पर
X

महाराष्ट्र में ईडी का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार पर एक्शन के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के वकील सतीश उके के घर छापा मारा है। ईडी के अधिकारियो ने गुरुवार की सुबह नागपुर में सतीश उके के घर पर छापेमारी शुरू की है। सीआरपीएफ के जवान उनके घर के बहार नजर आ रहे है। हालाकि यह छापेमारी किस मामले में हो रही है इसकी जानकारी अभी तक सामने नही आई है।

बता दें कि सतीश उके यह वही वकील है जिन्होने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडण्वीस के खिलाफ चुनावी याचिका दायर की थी। तब भी सतीश उके काफी चर्चा में रहते थे। फोन टैपिंग मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की ओर से केस दर्ज किया गया था। सतीश उके एक हाई प्रोफाइल वकील के रूप में जाने जाते हैं।

ईडी अधिकारियों ने गुरुवार सुबह करीब 5 बजे पार्वती नगर इलाके में स्थित घर पर छापा मारा। फिलहाल वकील सतीश उके और उनके भाई प्रदीप उके घर पर हैं। बता दे कि अपराध शाखा द्वारा उके को नागपुर में जमीन के लेन-देन के बारे में नोटिस जारी किया गया था। माना जा रहा है कि यह छापेमारी इसी मामले में की गई है। बता दें कि हाल ही में सतीश उके ने शिवसेना नेता संजय राउत से मुलाकात की थी। वह संजय राउत से नागपुर में तीन बार मिले थे। सतीश उके ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले के खिलाफ स्टैंड लिया था। वहीं, उन्होंने फोन टैपिंग मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की तरफ से केस लड़ा है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story