Pyara Hindustan
National

सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी का दादरी के बिसाहड़ा गांव में हुआ भारी विरोध, सपा कार्यकर्ताओ को NSG कमांडोज ने धुना

सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी का दादरी के बिसाहड़ा गांव में हुआ भारी विरोध, सपा कार्यकर्ताओ को NSG कमांडोज ने धुना
X

यूपी में चुनावी सरगर्मियां लगातार तेज हो रही है। दावो और वादो का दौर भी जारी है। लेकिन समाजवादी पार्टी के लिए चुनावो से पहले मुश्किले लगातार बढ़ रही है। पश्चिमी यूपी में लगातार समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव का जबरदस्त विरोध हो रहा है। अब ग्रेटर नोएडा के दादरी के बिसाहड़ा में सपा सरकार में हुआ अखलाख हत्याकांड भी सपा के लिए चुनावो में परेशानी का सबब बनता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ की गुंडागर्दी का खामियाजा भी पार्टी को भुगतना पड़ रहा है। सपा के विरोध की दो तस्वीरें सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

पहली वीडियो ग्रेटर नोएडा के दादरी के गांव बिसाहड़ा की है जहां सपा-रालोद गठबंधन के दादरी विधानसभा से प्रत्याशी राजकुमार भाटी का काफिला घुसने पर भारी विरोध हुआ। उनकी गाड़ी को चारों तरफ से लोगों ने घेर लिया। इनमें बड़ी संख्या में वहां युवा मौजूद थे। गाड़ी के आगे आकर लोगों ने राजकुमार भाटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों के हाथों में बर्तन भी थे। मामला बिगड़ता देख राजकुमार के साथ गाड़ी में बैठे समर्थकों ने किसी तरह भीड़ से काफिले को बाहर निकलवाया।

बताया जा रहा है कि बिसाहड़ा गांव के प्रधान नरेंद्र सिंह दूसरे लोगो के साथ गणतंत्र दिवस के दिन अपने कार्यालय पर मौजूद थे देश भक्ति गाने बज रहे थे। ग्राम प्रधान ने बताया कि उसी दौरान सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी का चुनावी काफिला कार्यालय के सामने से गुजर रहा था। आरोप है कि गांव के दो युवक लोहे की राड लेकर प्रधान के कार्यालय पर आए और गाने बंद कराने लगे। हाथापाई भी इन लोगो के द्वारा की गई। जिसके बाद ये विरोध की तस्वीरें सामने आई है।

वहीं दूसरी वीडियो मेरठ में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आई जहां सपा के कार्यकर्ताओ की खुलेआम गुंडेगर्दी का नमुना देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ता और एनएसजी कमांडो आमने-सामने आ गए। कार्यकर्ता अखिलेश से मिलने की कोशिश करने लगे तो एनएसजी कमांडो ने उन्हें थ्प्पड़ जड़ना शुरू कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हाथापाई में होटल के शीशे भी टूट गए। बाद में कार्यकर्ताओं की भीड़ को रोकने के लिए गेट बंद करन पड़ा।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story