Pyara Hindustan
National

पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर सिद्धू ने AAP पर साधा निशाना, CM भगवंत मान से मांगा इस्तीफा

पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर सिद्धू ने AAP पर साधा निशाना, CM भगवंत मान से मांगा इस्तीफा
X

पंजाब में हर-रोज बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आप की भगवंत मान सरकार अब विपक्ष के निशाने पर आ गई है। बीजेपी के साथ साथ अब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सीधे सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांग लिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि अगर भगवंत मान पंजाब की कानून व्यवस्थान को नहीं संभाल पा रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

दरअसल हाल ही में पंजाब के पटियाला में कबड्‌डी टूर्नामेंट क्लब प्रधान धर्मेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। जिसको लेकर नवजोत सिंह सिद्धू लगातार आप पर हमलावर है। अब अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर भगवंत मान सरकार पर हमला बोला कहा कि आज की स्थिति ऐसी है कि सिनेमाघरों में लोगों की पिटाई हो रही है, सड़कों पर गोलियां चल रही हैं। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, बहुत संवेदनशील.. सरकार ने सत्ता में आने के बाद लोगों के जीवन को बदलने के वादे क्यों किए। सिद्धू मे कहा कि ऐसी नीतियां बनाएं जिन्हें आप पहले दिन से ही लागू कर सकें। जब तक आप सप्लाई और रेट नहीं ठीक नहीं करेंगे तब तक अराजकता फैलेगी।

इससे पहले भी पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला में प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में पिछले 30 दिनों में 25 कत्ल हो गए, वहां कोई कैसे रह सकता है। आम आदमी पार्टी की सरकार को अपने वादों के मुताबिक सबसे पहले पंजाबियों को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। अगर लोग अपने ही राज्य में सुरक्षित नहीं होंगे तो फिर यहां कैसे रह सकते हैं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story