AAP ने मेयर चुनाव के लिए किया नाम का एलान, BJP चुनाव में नहीं लेगी हिस्सा, कहा - AAP को बहुमत, बनाए मेयर, डिप्टी मेयर
दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी ने नाम का ऐलान कर दिया है। मेयर पद के लिए AAP ने शैली ओबेरॉय का नाम तय किया है। वहीं डिप्टी मेयर के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल होंगे। इसके अलावा स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर आमिल मलिक, रविंद्र कौर, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी होंगी। आपको बता दें कि मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 3 महीने के लिए हुआ है।
आज PAC की Meeting में MCD के मेयर, उप मेयर और स्टैंडिंग कमेटी Members के नामों पर चर्चा हुई
— Adil Ahmad Khan (@AdilKhanAAP) December 23, 2022
▪️Mayor: Shelly Oberoi
▪️Dy Mayor: Aaley Muhammad Iqbal
Standing Committee:
1️⃣Amil Malik
2️⃣Raminder Kaur
3️⃣Mohini Jeenwal
4️⃣Sarika Chaudhary
सभी को शुभकामनाएं ?pic.twitter.com/zMqUxBbNnR
AAP की ओर से मेयर पद को लेकर पार्टी की पीएसी की बैठक हुई। इस बैठक में मेयर पद के नाम पर मुहर लगी। दिल्ली नगर निगम के मेयर के लिए 6 जनवरी 2023 को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी तारीख 27 दिसंबर 2022 है।
बीजेपी ने घोषणा कर दी है कि दिल्ली नगर निगम में होने वाले मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष और बीजेपी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि हम लोग इस बारे में बता चुके हैं कि बीजेपी मेयर के चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी।
रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि AAP के पास बहुमत है। वह अपना मेयर बनाएं। डिप्टी मेयर बनाएं और जो वादा उन्होंने दिल्ली के लोगों के साथ किया है कि हाउस टैक्स भी समाप्त कर देंगे, दिल्ली की सड़कों को लंदन और पेरिस वाली बना देंगे, लाइसेंस की फीस भी समाप्त कर देंगे, कूड़े का ढेर 1 साल के अंदर समाप्त कर देंगे और हाऊस टैक्स भी हटा देंगे आदि को पूरा करे। उनको हमारी तरफ से फ्री हैंड है। हमारा पूरा सहयोग उनके साथ है। हम उनको शुभकामनाएं देते हैं।
बता दें कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव में AAP को 250 सीटों में से 134 और BJP को 104 सीटें मिलीं थी। इस तरह से आम आदमी पार्टी के पास बहुमत है। 6 जनवरी 2023 को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक होनी है। इसी में मेयर और डिप्टी मेयर पर फैसला होगा।
Shipra Saini
News Anchor