Pyara Hindustan
National

AAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, केजरीवाल ने कहा आज इस मौके पर सिसोदिया-जैन होते तो चार चांद लग जाते

AAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, केजरीवाल ने कहा आज इस मौके पर सिसोदिया-जैन होते तो चार चांद लग जाते
X

चुनाव आयोग ने आम आमदी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। चुनाव आयोग की इस घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रही है। पार्टी के कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए है। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होने कहा कि आज इस मौके पर मनीष और जैन जी की बहुत याद आ रही है। वो होते तो इस मौके पर चार चांद लग जाते।

दरअसल AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं और देश की जनता का शुक्रिया अदा किया और कहा कि राष्ट्रीय पार्टी बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमारी पार्टी ने देश को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा जब हमने शुरू किया था तब पैसे नहीं थे लोग नहीं थे, अब भी पैसे नहीं थे लेकिन आदमी बहुत हैं।

केजरीवाल ने कहा कि आज इस मौके पर मनीष और जैन जी की बहुत याद आ रही है। वो होते तो इस मौके पर चार चांद लग जाते। वो संघर्ष कर रहे हैं, देश के लिए हम सबके लिए। इस वक्त देश की सभी राष्ट्रविरोधी ताकतें जो इस देश का भला नहीं चाहतीं, जो देश की तरक्की नहीं चाहतीं, वो आम आदमी पार्टी को रोक रही हैं।

केजरीवाल ने पूछा कि मनीष सिसोदिया का क्या कसूर? एक सरकारी स्कूल का किस्सा सुनाते हुए केजरीवाल ने कहा कि वो स्कूल सरकारी है लेकिन वहां फ्रेंच, स्पेनिश, जापानी और जर्मन भाषा पढ़ाई जाती है। मेरी पढ़ाई भी बड़े स्कूल में हुई लेकिन वहां ऐसी सुविधा नहीं थी। मनीष सिसोदिया का कसूर है कि उसने गरीब के बच्चों को सपने देखने सिखाए।

सतेन्द्र जैन का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि जैन साहब का क्या कसूर था कि जो भी इस देश में पैदा हो उसे अच्छी और मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मिले। मुफ्त दवा मिले। सरकार गरीब आदमी का इलाज कराएगी। लेकिन सारी राष्ट्रविरोधी ताकतें उनके खिलाफ हो गईं।

बता दें कि चुनाव आयोग ने टीएमसी, एनसीपी और सीपीआई से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया है। इतना ही नहीं, आरएलडी और बीआरएस से भी क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। वहीं आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story