Pyara Hindustan
National

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास प्रस्ताव लायेगी AAP सरकार, BJP का आरोप राज्य का 75 लाख रुपये बर्बाद कर रहे भगवंत मान

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास प्रस्ताव लायेगी AAP सरकार, BJP का आरोप राज्य का 75 लाख रुपये बर्बाद कर रहे भगवंत मान
X

दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी सरकार ने विश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। पंजाब कैबिनेट ने राज्य सरकार के हक में विश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 16वीं पंजाब विधान सभा का तीसरा विशेष सत्र 22 सितंबर को बुलाने की मंजूरी दे दी है। बीजेपी समेत तमाम विपक्षी पार्टियो ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है।

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करते हुए भगवंत मान सरकार पर पैसो की बर्बादी का आरोप लगाया है। उन्होने लिखा कि 92 विधायक और वे अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं। इस विशेष सत्र में राज्य के राजकोष का 75 लाख रुपये बर्बाद कर रहा है। लगता है आप पंजाब के ड्रामा और स्टंट की कोई सीमा नहीं है। महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय, वे समय और संसाधन बर्बाद कर रहे हैं।

इस बीच शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री मान से विश्वास मत का नाटक नहीं करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि रिश्वत के आरोपों को केवल सीबीआई या हाईकोर्ट द्वारा एक स्वतंत्र जांच द्वारा सत्यापित किया जा सकता है और विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर कोई उद्देश्य हासिल नहीं किया जा सकता. बादल ने एक बयान में कहा, यदि आप किसी चीज से नहीं डरते हैं, तो आपको स्वतंत्र जांच से नहीं डरना चाहिए।

इसके अलावा बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने भगवंत मान के इस कदम को सरकार की 'विफलताओं' से ध्यान भटकाने के लिए पंजाब के लोगों के साथ किया जा रहा 'पूरी तरह से राजनीतिक धोखा' बताया।चुग ने कहा,अब ऑपरेशन लोटस की कहानी के आधार पर विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। आप सरकार ने न केवल इसे नाम दिया है, बल्कि लोगों का ध्यान भटकाने और गुमराह करने की पूरी साजिश भी रची है।

बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपने यह सुना होगा कि कैसे उन्होंने भारी जनादेश से चुनी हुई सरकार को सत्ता से बाहर करने की कोशिश के तहत हमारे विधायकों से संपर्क करने और उन्हें पैसे और अन्य प्रलोभन देने की कोशिश की।

लोगों ने 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान विपक्षी दलों को खारिज कर आम आदमी पार्टी में विश्वास व्यक्त किया, जबकि विपक्ष के पास लोगों को प्रभावित करने के लिए बड़ी रकम थी। उन्होंने कहा कि मित्रों का विश्वास अमूल्य होता है। मुख्यमंत्री ने कहा, हम उस विश्वास को बनाए रखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, इसी विश्वास को कानूनी रूप से दिखाने के लिए हम 22 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुला रहे हैं। सत्र के दौरान हम दिखाएंगे कि चुने हुए विधायक पंजाब को एक जीवंत राज्य बनाने के सपने को साकार करने के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story