Pyara Hindustan
National

AAP नेता संजय सिंह ने यमुना का वीडियो शेयर कर CM योगी पर कसा तंज, बीजेपी ने दिया करारा जवाब

AAP नेता संजय सिंह ने यमुना का वीडियो शेयर कर CM योगी पर कसा तंज, बीजेपी ने दिया करारा जवाब
X

छठ पर्व के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी की साफ सफाई को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप - प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से यमुना का एक वीडियो शेयर करते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। जिस पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा और परवेश साहिब सिह ने संजय सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए उन्हे जवाब दिया है।

AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मथुरा से यमुना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'आदित्यनाथ का राज मथुरा बैराज 'झाग अच्छे हैं'। मीडिया में दिखाना मना है। यहां कब जाएगी गाली बाजों की फौज?'

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने संजय सिंह द्वारा किए गए ट्वीट पर पलटवार कर लिखा कि मूर्ख आदमी मथुरा में दिल्ली से जा रहा है गंदा पानी यमुना में। दिल्ली से नाले जैसा पानी बेचकर मथुरा को जिम्मेदार बताना, किसी महामूर्ख का ही काम हो सकता है।' संजय सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर ज्यादातर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है।

बीजेपी के नेता प्रवेश साहिब सिंह ने संजय सिंह को सलाह दी है कि वह कुछ पढ़ाई लिखाई करे। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा कि यमुना नदी दिल्ली से मैली होकर ही मथुरा जाती है,थोड़ा पढ़ाई लिखाई भी भी कर लेते। उन्होने संजय सिंह को सलाह दी है कि पूरा समय सिनेमा के बाहर टिकट बेचने में ही लगा दिया।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story