Pyara Hindustan
National

संसद में AAP MP संजय सिंह ने मोदी सरकार पर ED-CBI के दुरुपयोग का लगाया आरोप, सभापति ने लगाई क्लास

संसद में AAP MP संजय सिंह ने मोदी सरकार पर ED-CBI के दुरुपयोग का लगाया आरोप, सभापति ने लगाई क्लास
X

आम आदमी पार्टी के नेताओ का झूठ हर रोज उजागर हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर सार्वजनिक मंचो पर बोले गए झूठ की पोल लगातार खुल रही है। लेकिन अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने संसद जैसे पवित्र मंच पर भी मोदी सरकार को घेरने के लिए झूठ फैलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।

AAP सांसद संजय सिंह ने ED और CBI का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने लालच देकर और विधायकों को धमकियां देकर विपक्षी दलों की सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश की। सांसद संजय सिंह ने सभापति को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, पिछले 8 वर्षों में विपक्ष के नेताओं पर 3000 छापे मारे गए और मात्र 23 लोगो यानी 0.5% पर ही दोष साबित हुए. संजय सिंह के आरोप पर सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा , ये जानकारी सही नहीं है।

वहीं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सांसदों को चेतावनी दी कि निराधार और अप्रमाणित टिप्पणी न करें, क्योंकि यह सदन के विशेषाधिकार का हनन करने के बराबर है। उन्होंने कहा कि सदन का इस्तेमाल बयानबाजी के लिए नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में अलग-अलग पार्टियों के सदन में नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

सभापति ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की एक टिप्पणी के बाद हस्तक्षेप किया। जिसमें सिंह ने पिछले आठ साल में विपक्षी नेताओं पर ईडी के 3,000 छापों का आरोप लगाया था। संजय सिंह ने कहा कि इतने छापों के बावजूद इस अवधि में सिर्फ 23 को ही दोषी ठहराया जा सका। सत्ता पक्ष ने इस पर आपत्ति जातई तो सभापति ने कहा कि सदन पवित्र मंच है। यहां ऐसे तथ्य रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती, जो प्रमाणित नहीं हैं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story