Pyara Hindustan
National

AAP राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का करेगी समर्थन, यशवंत सिन्हा ने कहा CM नीतीश कुमार ने नहीं उठाया फोन

AAP राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का करेगी समर्थन, यशवंत सिन्हा ने कहा CM नीतीश कुमार ने नहीं उठाया फोन
X

आगामी 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए आम आदनी पार्टी ने शनिवार को अपने पत्ते खोल दिए है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पालिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक हुई जिसके बाद पार्टी ने यह ऐलान किया कि वह राष्ट्रपति चुनाव 2022 में यूपीए के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देगी।

आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन हम यशवंत सिन्हा को वोट देंगे।

बता दें कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बाद आम आदमी पार्टी देश का तीसरा राजनीतिक दल है, जिसकी देश के दो राज्यों में सरकार है। इसके साथ विधानसभा के लिहाज से दिल्ली से ज्यादा वोट पंजाब में हैं।

बता दे कि अगले सप्ताह 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के तहत मतदान होगा। इस चुनाव में सांसद और विधायक भाग लेते हैं। 18 को मतदान के बाद 21 जुलाई को परिणाम घोषित होगा। इसके बाद 25 जुलाई 2022 को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए अलग अलग दलों से समर्थन मांगने बिहार पहुंचे यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल तक नहीं उठाया। यशवंत सिन्हा ने कहा कि विपक्ष द्वारा मुझे राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मैंने कई बार नीतीश कुमार को फोन करने की कोशिश की। उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story