Pyara Hindustan
National

NDTV का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बना अडानी ग्रुप, NDTV का चेयरमैन नियुक्त करने का मिला अधिकार

NDTV का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बना अडानी ग्रुप, NDTV का चेयरमैन नियुक्त करने का मिला अधिकार
X

अडानी ग्रुप ओपन ऑफर के बाद मीडिया कंपनी NDTV का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बन गया है। अडानी मीडिया नेटवर्क्स ने NDTV के ओपन ऑफर में 8% अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल कर ली है। जिसके बाद मीडिया कंपनी एनडीटीवी में अडानी ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 37% हो गई है। बता दें कि शुरू में अडानी मीडिया नेटवर्क्स ने NDTV में 29% का अधिग्रहण किया था। इसके बाद में भारत के अधिग्रहण नियमों के मुताबिक अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी के लिए खुली पेशकश की। बता दें कि ओपन ऑफर सोमवार को बंद हुआ। अब अडानी को समूह मीडिया कंपनी का सबसे बड़ा शेयरधारक बनने के साथ उसे मीडिया कंपनी का चेयरमैन नियुक्त करने का अधिकार भी मिल जाएगा।

अडानी ग्रुप 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी पहले ही हासिल कर चुका है। अब इन्हें मिलाकर मीडिया कंपनी में समूह की हिस्सेदारी 37.44 प्रतिशत होगी। यह इसके संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय की 32.26 प्रतिशत हिस्सेदारी से ज्यादा है। वहीं सोमवार को एनडीटीवी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इस दौरान एनडीटीवी का शेयर 419.20 रुपये के स्तर पर ओपन हुआ। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट देखी गई और यह स्टॉक गिरावट के साथ बंद हुआ।

एनडीटीवी के प्रमोटर्स प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने बीते दिनों तत्काल प्रभाव से डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान एनडीटीवी के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। निवेशकों ने जमकर एनडीटीवी के शेयर खरीदे थे।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story