Pyara Hindustan
National

श्रीलंका के साथ अड़ानी ग्रुप की बड़ी डील, दो मेगा पवन परियोजनाओं पर हस्ताक्षर करेगा श्रीलंका

श्रीलंका के साथ अड़ानी ग्रुप की बड़ी डील, दो मेगा पवन परियोजनाओं पर  हस्ताक्षर करेगा श्रीलंका
X

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद मुश्किल में फंसे अड़ानी ग्रुप के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। अब श्रीलंका दो मेगा पवन परियोजनाओं के लिए अडानी ग्रुप के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। श्रीलंका की ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा नेकहा कि 500 ​​मेगावाट बिजली पैदा करने वाली अक्षय ऊर्जा परियोजना की प्रगति पर अडानी ग्रीन एनर्जी के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। अड़ानी ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी लेनदेन और शेयर-कीमत में हेरफेर सहित कई आरोपों के बाद से यह पहली आधिकारिक बैठक हुई है ।

बता दें कि पिछले साल अगस्त में अड़ानी ग्रप को देश के पूर्वोत्तर में पूनरीन में पवन ऊर्जा परियोजनाओं को शुरू करने की मंजूरी दी गई थी। अडानी ग्रीन एनर्जी को 500 मिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक के निवेश के लिए मन्नार में 286 मेगावाट और पूनरीन में 234 मेगावाट की दो पवन परियोजनाओं के लिए अनंतिम स्वीकृति जारी की गई थी। प्रगति पर टिप्पणी करते हुए विजेसेकरा ने कहा कि श्रीलंका सस्टेनेबल एनर्जी अथॉरिटी से अस्थायी अनुमोदन दो सप्ताह पहले जारी किया गया था। आवश्यक भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रगति पर है। सूत्रों ने कहा कि परियोजना का कुल निवेश 442 मिलियन अमेरिकी डॉलर है और यह दो साल में पूरा होगा।

बता दें कि हाल ही में हिंडनबर्ग की एक रिर्पोट में अड़ानी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी लेनदेन और शेयर-कीमत में हेरफेर सहित कई आरोप लगाए थे। हालाकि अड़ानी ग्रुप के आरोपो को ये कहकर खारिज कर दिया सभी कानूनों और प्रकटीकरण आवश्यकताओं का अनुपालन करता है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story