अमृता फडणवीस ने PM मोदी को बताया आधुनिक भारत के राष्ट्रपिता, आदित्य ठाकरे ने क्या कहा जानिए ?
महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने पीएम मोदी को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जो विपक्ष की तिलमिलाहट बढ़ा सकता है। अमृता फडणवीस ने कहा है कि नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत के राष्ट्रपिता हैं।
नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान जब अमृता फडणवीस से सवाल किया गया कि महात्मा गांधी कौन हैं, तो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा कि अपने देश के दो राष्ट्रपिता हैं। महात्मा गांधी पुराने वक्त के तो पीएम नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता हैं।
यह अमृता फडणवीस हैं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी। नागपुर के एक कार्यक्रम में इन्होंने कहा कि महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता हैं, नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता। अमृता जी के अनुसार इस देश के दो राष्ट्रपिता हैं! pic.twitter.com/MLyFZVdEFa
— sohit mishra (@sohitmishra99) December 21, 2022
बता दें कि 3 साल पहले भी अमृता फडणवीस ने नरेंद्र मोदी का जिक्र राष्ट्रपिता कह कर किया था। उस वक्त भी अमृता को काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन वो अपने बयान पर कायम रहीं। अब एक बार फिर अमृता को उनके बयान पर कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां उनपर हमलावर नजर आ रही है।
कांग्रेस पार्टी के नेता जिग्नेश मेवाणी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मोदी जी को खुश करने का अच्छा प्रयास ताकि देवेंद्र जी को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री घोषित किया जा सके।
Good attempt to please modi ji so that Devendra ji can be declared as the CM of Maharashtra.
— Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) December 21, 2022
#AmrutaFadnavis pic.twitter.com/A2Rk3GBQ0w
वहीं उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे से जब अमृता के बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होने इस पर कॉमेंट करने से ही इनकार कर दिया और हाथ जोड़ लिए।
नरेंद्र मोदी नव्या भारताचे राष्ट्रपिता, अमृता फडणवीसांच्या विधानावर अशी होती आदित्य ठाकरेंची रिएक्शन#AmrutaFadnavis #NarendraModi #AadityaThackeray pic.twitter.com/4RAkxohVTn
— News18Lokmat (@News18lokmat) December 21, 2022
इस दौरान अमृता फडणवीस से कई राजनीतिक सवाल भी पूछे भी गए। जिस पर अमृता फडणवीस ने कहा कि मैं खुद से कभी राजनीतिक बयान नहीं देती, मुझे इसमें रस नहीं है। मेरे बयानों पर आम लोग ट्रोल नहीं करते हैं। यह काम एनसीपी और शिवसेना के ईष्यालु लोगों का है। मैं उन्हें ज्यादा अहमियत नहीं देती। उन्होंने आगे कहा, 'मैं सिर्फ अपनी मां या सासू मां से डरती हूं। बाकी मुझे परवाह नहीं है।
राजनीति में एंट्री लेने के सवाल पर अमृता ने कहा कि मेरी राजनीति में आने में कोई रुचि नहीं है। मैं राजनीति के काम में अपना 24 घंटे नहीं दे सकती। मेरे पति 24 घंटे समाज के काम के लिए देते हैं। इसलिए जो 24 घंटे राजनीति और समाज के लिए दे सकते हैं, वही राजनीति करने लायक हैं।देवेंद्र जी को मुख्यमंत्री होना चाहिए।
Shipra Saini
News Anchor