Pyara Hindustan
National

भारत विरोधी अमेरिकी MP इल्हान उमर पर गिरी गाज विदेश मामलों की समिति से हुई बाहर, जानिए क्या है वजह ?

भारत विरोधी अमेरिकी MP इल्हान उमर पर गिरी गाज विदेश मामलों की समिति से हुई बाहर, जानिए क्या है वजह ?
X

पाकिस्तान के इशारे पर कश्मीर को लेकर जहरीले बयान देने वाली अमेरिकी सांसद इल्‍हान उमर को बड़ा झटका लगा है। डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान उमर को रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों की बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा ने मतदान के जरिए शक्तिशाली विदेशी मामलों की समिति से बाहर कर दिया है। सदन ने 211 मतों के मुकाबले 218 मतों से विदेश मामलों की समिति से उन्हें बाहर कर दिया। इल्‍हान उमर की गैर-मुसलमानों और इज़राइल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण उन्हे इस समिति से बाहर किया गया। इल्‍हान उमर इमरान खान कट्टर प्रशंसक हैं और पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर का दौरा किया था।

प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैककार्थी ने गुरुवार को मतदान के बाद पत्रकारों से कहा, ‘जब विदेशी मामलों की बात आती है तो हमें लगता है कि इल्हान उमर को वहां काम नहीं करना चाहिए।’ मैक्कार्थी ने कहा, ‘कांग्रेस के हर एक सदस्य की इस पर बात गौर करना जिम्मेदारी बनती है कि वह खुद को कैसे पेश करते हैं।’ वाइट हाउस ने इस कदम को ‘अन्यायपूर्ण’ बताया।

भारत के लिए यह खबर इसलिए अहम है क्योकि इल्हान उमर भारत की कट्टर विरोधी मानी जाती है। इल्हान उमर कश्मीर, मोदी सरकार को लेकर भी कई विवादित बयान दे चुकी हैं। इतना ही नही उन्होंने पिछले साल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का भी दौरा किया था। इसकी भारत ने कड़ी आलोचना भी की थी।भारतीय विदेश मंत्रालय ने इल्हान उमर की यात्रा को निंदनीय बताया था। मंत्रालय ने कहा था कि अपने यहां संकीर्ण सोच वाली राजनीति करना उनका काम है, लेकिन ऐसी नेता अगर हमारी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन करेंगी तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वहीं अमेरिका में बाइडेन सरकार ने इस दौरे को व्यक्तिगत यात्रा बताकर अपने आप को इससे अलग कर लिया था। सिर्फ इतना ही नहीं पिछले साल अप्रैल में इल्हान उमर ने अमेरिकी संसद में कहा था, आखिर मोदी सरकार मुसलमानों के खिलाफ और क्या-क्या जुल्म करेगी तब जाकर बाइडन प्रशासन कुछ कहेगा?

इल्हान उमर यहीं नहीं रुकी बल्कि अमेरिका की संसद में भारत के खिलाफ एक प्रस्ताव लेकर भी आई थीं। उमर के इस प्रस्ताव में अमेरिका के विदेश मंत्रालय से अपील की गई थी कि वह भारत को एक ऐसा देश घोषित करे जहां पर धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का कथित उल्लंघन होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में अल्पसंख्यकों खासकर मुसलमानों के मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।

आइए जानते हैं कौन हैं इल्हान उमर?

इल्हान उमर 2019 में मिनिसोटा से सांसद चुनी गईं। वे पहली अफ्रीकी शरणार्थी हैं जो चुनाव जीतकर अमेरिकी संसद पहुंच गईं। इतना ही नहीं वे संसदीय सीट पर चुनाव जीतने वालीं पहली अश्वेत महिला भी हैं। वे अमेरिकी संसद पहुंचने वाली पहली दो मुस्लिम-अमेरिकी महिलाओं में भी शामिल हैं।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इल्हान उमर के कई मौकों पर सार्वजनिक तौर पर आलोचना कर चुक हैं। ट्रम्प ने दावा किया था कि इल्हान उमर अमेरिका और यहां के प्रशासन और लोगों से नफरत करती हैं। उन्होंने कहा था कि वे ऐसी जगह से आईं हैं, जहां सरकार है ही नहीं और यहां आकर हमें ज्ञान दे रही हैं कि हमें अपना देश कैसे चलाना चाहिए?

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story