Pyara Hindustan
National

दिल्ली BJP के 7 सांसदो में से किसी एक को बनाया जा सकता है प्रदेश अध्यक्ष, ये नाम हैं सबसे ज्यादा चर्चा में

दिल्ली BJP के 7 सांसदो में से किसी एक को बनाया जा सकता है प्रदेश अध्यक्ष, ये नाम हैं सबसे ज्यादा चर्चा में
X

दिल्ली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद अब चर्चा हो रही है कि बीजेपी दिल्ली की कमान किसे सौंपी जाएगी। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर अलग - अलग नाम सामने आ रहे है। माना जा रहा है कि जल्द ही बीजेपी पूर्णकालिक अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगी। दिल्ली के सियासी गलियारों में चर्चा एक बार से इस बात की भी हो रही है कि क्या फिर से सात सांसदों में से कोई एक सांसद चुनावी समीकरणों को साधते हुए दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनेगा।

सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेतृत्व को लगता है कि दिल्ली के 7 बीजेपी सांसदों में से किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। यह 2024 के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करेगा।

बता दें कि दिल्ली में हुए एमसीडी चुनावों में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसको स्वीकार करते हुए वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। बीजेपी के राजनीतिक खेमे में चर्चा हो रही है कि आखिर प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि फिलहाल अभी इस पर तो कोई फैसला नहीं हुआ है कि बीजेपी का का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। लेकिन यह तय है कि जो भी प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा वह न सिर्फ जातिगत समीकरणों को साधने वाला होगा बल्कि इलाकाई समीकरणों के साथ-साथ दिल्ली की राजनीति में जबरदस्त दखल रखने वाला व्यक्ति ही प्रदेश अध्यक्ष की रेस में शामिल होगा।

फिलहाल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर जो नाम सुर्खियों में है उसमें सबसे आगे है ईस्ट दिल्ली से बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर। वहीं बीजेपी सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी भी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में है।इसके अलावा दिल्ली के ही सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के नाम को लेकर भी चर्चाएं हैं। दिल्ली के ही सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन का नाम भी चर्चा में चल रहा है। जबकि चौथे नाम पर केंद्र में मंत्री मीनाक्षी लेखी की भी चर्चा दिल्ली भाजपा के सियासी गलियारों में चल रही है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story