Pyara Hindustan
National

उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे असलम शेख की बढ़ीं मुश्किलें, अवैध स्टूडियो पर जल्द चल सकता है BMC का बुलडोजर

उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे असलम शेख की बढ़ीं मुश्किलें, अवैध स्टूडियो पर जल्द चल सकता है BMC का बुलडोजर
X

उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कांग्रेस पार्टी के नेता असलम शेख की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ महाराष्ट्र पर्यावरण मंत्रालय ने नोटिस जारी किया है। मुम्बई कलेक्टर और बीएमसी को कड़ा एक्शन लेने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि शेख पर मालवणी के मढ-मार्वे इलाके में एक हजार करोड़ रुपए के स्टूडियो घोटाले का आरोप लगा है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने असलम शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। किरीट सोमैया के मुताबिक असलम शेख ने पर्यावरण के नियमों को ताक पर रखकर अवैध स्टूडियो का निर्माण करवाया था। अब इन्हीं पर कार्रवाई का आदेश सरकार की तरफ से दिया गया है। किरीट सोमैया के मुताबिक जल्द ही इन पर बुलडोजर चल सकता है।

किरीट सोमैया ने ये भरोसा जताया है कि मुंबई महानगरपालिका की ओर से स्टूडियो तोड़ने की कार्रवाई का आदेश दिया जाएगा। किरीट सोमैया ने कहा-असलम शेख ने 1 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला किया है। उनमें से 300 करोड़ के कागजात उपलब्ध हैं। असलम शेख ने समुद्र में स्टूडियो तैयार किया है। ऐसे पांच स्टूडियो तैयार किए गए हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख कुछ दिनों पहले अचानक सुर्खियों में आए थे। दरअसल उन्हें बीजेपी नेता मोहित कंबोज के साथ एक गाड़ी में जाते हुए देखा गया था। बाद में पता चला कि उन्होंने कंबोज के साथ महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद से ही यह अटकलें लगना शुरू हो गई थीं कि असलम शेख भी जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि इस मुद्दे पर उनकी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया था। उस दौरान यह भी कहा जा रहा था कि असलम शेख पर भी ईडी की कार्रवाई कर सकती है। शायद इसी वजह से उन्होंने फडणवीस से मुलाकात की है। हालांकि अब यह बात सामने आई है कि असलम शेख ने 1000 करोड़ रुपए के अवैध स्टूडियो बनाकर एक बड़ा घोटाला अंजाम दिया है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story