Pyara Hindustan
National

पंजाब सरकार में मंत्री विजय सिंगला को ACB ने किया गिरफ्तार, भगवंत मान ने सिंगला को किया था बर्खास्त

पंजाब सरकार में मंत्री विजय सिंगला को ACB ने किया गिरफ्तार, भगवंत मान ने सिंगला को किया था बर्खास्त
X

पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाल ही दावा किया कि हमने 10 दिन के भीतर पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। लेकिन अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही सरकार के मंत्री विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है। विजय सिंगला पर स्वास्थय विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। आरोप है कि वह हर काम और टेंडर के बदले 1% कमीशन मांग रहे थे।

जिसके बाद अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो जारी करके बताया, 'मेरे ध्यान में एक केस आया। इसमें मेरी सरकार का एक मंत्री हर टेंडर या उस विभाग की खरीद-फरोख्त में एक परसेंट कमीशन मांग रहा था। इस केस का सिर्फ मुझे पता है। इसके बारे में विरोधी पार्टियों और मीडिया को पता नहीं है। मैं चाहता तो केस को दबा सकता था, लेकिन इससे लोगों का विश्वास टूट जाता। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहा हूं। उसे मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस को उसके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आदेश दे दिए हैं।'

लेकिन इसके बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान लोगो के निशाने पर आ गये है। भगवंत मान को याद दिला रहे है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात जाकर यह कहा था कि हमने 10 दिन के अंदर पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है।

बता दें कि जानकारी सामने आ रही है कि अब एंटी करप्शन ब्रांच ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story