Pyara Hindustan
National

नेपाल से आई शालिग्राम शिलाओं से सजेगा अयोध्या धाम, शालिग्राम शिलाओं के अयोध्या पहुँचने पर ‘जय श्री राम’ के नारों से हुआ भव्य स्वागत

नेपाल से आई शालिग्राम शिलाओं से सजेगा अयोध्या धाम, शालिग्राम शिलाओं के अयोध्या पहुँचने पर ‘जय श्री राम’ के नारों से हुआ भव्य स्वागत
X

अयोध्या के राम मंदिर में इस्तेमाल होने वाले दो शालिग्राम पत्थर राम की नगरी पहुंच चुके हैं। बता दें कि इन शालिग्राम शिलाओं से भगवान राम की मूर्ति बनाई जाएगी। रामनगरी में बन रहे इस मंदिर में भगवान राम की मूर्ति को पवित्र शालिग्राम पर उकेरा जाएगा। इसके लिए नेपाल की बड़ी गंडक नदी से निकाली गई शालिग्राम शिलाखंड को बिहार के रास्ते से अयोध्या लाया गया है।

बिहार से अयोध्या तक शालिग्राम शिला की शोभायात्रा निकाली गई जिसने करीब रोज 125 किलोमीटर की यात्रा तय की। इन पत्थरों को नेपाल से अयोध्या आने में 3-4 दिन का समय लगा। जनकपुर के जटही बॉर्डर से शुरू हुई यात्रा 1 फरवरी को अयोध्या पहुंची।

शालिग्राम शिला का अयोध्या पहुंचने पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य बीजेपी नेताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही, शालिग्राम की आरती भी उतारी गई थी।

मिथिला से अवध को उपहार

बता दे, पूर्व नेपाल सरकार की कैबिनेट ने जनकपुर स्थित जानकी मंदिर के माध्यम से शिला को भारत भेजने का निर्णय लिया था। उसके बाद गंडकी राज्य सरकार सैद्धांतिक समझौता किया। 19 नवंबर 2021 को राम जन्मभूमि तीर्थ कार्यालय ने अयोध्या में राम की मूर्ति बनाने के लिए कालीगंडकी पत्थर भेजने के लिए जानकी मंदिर को पत्र भेजा था। संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने जनकपुरधाम और अयोध्याधाम के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए मंत्रिपरिषद को यह प्रस्ताव दिया था।

शालिग्राम की पौराणिक मान्यता

गौरतलब है कि शालिग्राम को भगवान विष्णु का ही रूप माना जाता है। इन पत्थरों की हिंदू धर्म में विशेष आस्था है। हिंदू घरों और मंदिरों में पूजे जाने वाले ठाकुरजी भी इन्हीं पत्थरों से बनाए जाते हैं। अब इन्हीं शिलाओं से भगवान राम की मूर्ति को तैयार किया जाएगा। विधिवत पूजन और अनुष्ठान के बाद शुक्रवार को शालिग्राम यात्रा की शुरुआत हुई थी। बिहार के मधुबनी बॉर्डर से भारत में प्रवेश करते हुए ये शिलाएं अब 1 फरवरी की रात को अयोध्या पहुंच चुकी हैं।


Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story