AAP नेता संजय सिंह के बिगड़े बोल, दिल्ली एलजी पर दिया विवादित बयान,कहा - LG का दिमागी संतुलन ठीक है कि गड़बड़ है?
AAP नेता संजय सिंह के बिगड़े बोल, दिल्ली एलजी पर दिया विवादित बयान,कहा - LG का दिमागी संतुलन ठीक है कि गड़बड़ है?
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लेकर विवादित बयान दिया है.संजय सिंह ने कहा की LG साहब शिक्षकों को “भूत” कह रहे हैं। आपको हो क्या गया है? आपका दिमागी संतुलन ठीक है या गड़बड़ है, LG पर बीजेपी का भूत सवार है सबसे पहले उसका इलाज करवाने की जरूरत है। संजय सिंह ने आगे कहा की हम लोग देखते हैं दरगाहों में झाड़ू मार मार के भूत उतारा जाता है, तो इसलिए जहां कहीं भी आपका इलाज हो सके करवाइए।
LG साहब शिक्षकों को “भूत” कह रहे हैं। आपको हो क्या गया है? आपका दिमागी संतुलन ठीक है कि गड़बड़ है?
— AAP (@AamAadmiParty) January 21, 2023
LG साहब, आपके ऊपर BJP का भूत सवार हो गया है। सबसे पहले इसका इलाज कराने की जरूरत है।
-AAP MP @SanjayAzadSln pic.twitter.com/m4wWJhzo84
संजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली एलजी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की दिल्ली के जिस Education Model की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है.उसके बारे में द्वेष और दुर्भावना से भरे “लाट साहब” विनय सक्ससेना कह रहे हैं-दिल्ली के अंदर “भूत टीचर” काम कर रहे हैं.हम कह रहे हैं गेस्ट टीचर्स को परमानेंट करो,ये कह रहे हैं ये तो घोस्ट टीचर हैं.
Delhi के जिस Education Model की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है-
— AAP (@AamAadmiParty) January 21, 2023
उसके बारे में द्वेष और दुर्भावना से भरे “लाट साहब” VK Saxena कह रहे हैं-दिल्ली के अंदर “भूत टीचर” काम कर रहे हैं
हम कह रहे हैं Guest Teachers को Permanent करो
ये कह रहे हैं ये तो Ghost Teacher हैं
-@SanjayAzadSln pic.twitter.com/sJRbpqMLDN
Anjali Mishra
News Anchor & Reporter