Pyara Hindustan
National

BBC का कबूलनामा भारत में की 40 करोड़ की टैक्स चोरी, कांग्रेस की चुप्पी पर लोगो ने उठाएं सवाल

BBC का कबूलनामा भारत में की 40 करोड़ की टैक्स चोरी, कांग्रेस की चुप्पी पर लोगो ने उठाएं सवाल
X

ब्रिटिश मीडिया कंपनी बीबीसी से जुड़ी बड़ी खबर है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की बड़ी सफलता मिली है। इनकम टैक्स के सर्वे के बाद आखिरकार बीबीसी ने स्वीकार किया है कि उसने भारत में 40 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी की है। अब बीबीसी 40 करोड़ टैक्स भरने के लिए अब आयकर विभाग से गुहार लगा रही है।

ब्रिटिश मीडिया कपंनी बीबीसी पिछले काफी लंबे वक्त से विवादो में घिरी हुई है। अब बीबीसी इनकम टैक्स चोरी के चलते बीजेपी से लेकर आम जनता के निशाने पर आ चुकी। बीबीसी पर इसी साल फरवरी में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शिकंजा कसा था। टैक्स चोरी के आरोपो के चलते बीबीसी के दिल्ली और मुम्बई के दफ्तरो पर आयकर विभाग ने सर्वे किया था। लेकिन मीडिया कपंनी लगातार टैक्स चोरी के आरोपों से इनकार करती रही। लेकिन अब बीबीसी ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसने टैक्स चोरी की है। यानि उनसे देनदारी से कम टैक्स पे किया है। इनकम टैक्स विभाग के निशाने पर आने के बाद अब बीबीसी ने बकाया टैक्स अदायगी की अर्जी दी है। उन्होंने अब तक सिर्फ अर्जी दी है, पेमेंट नहीं किया है।

लेकिन जैसे ही ये खबर सामने आई कांग्रेस पार्टी के निशाने पर आ गई। दरअसल जब बीबीसी पर सर्वे किया गया था उस वक्त कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस क्रान्फ्रेंस करके बीबीसी को डिफेंड किया था। मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीबीसी कोई प्रोफिट लॉस का रेवन्यू मॉडल नहीं है। जितने भी बीबीसी के सब्सक्राइर्ब्स है वो एक लाइसेंस फीस पोस्ट ऑफिस में जमा कराते है। पोस्ट ऑफिस वो लाइसेंस फीस बीबीसी को दे देता है। उससे सैलरी चलती है। प्रोफिट लॉस का कोई मतलब नहीं है। भारत के इनकम टैक्स डिपार्टमेंड का इससे कोई मतलब नहीं है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंड मीडिया को दबाने की कोशिश कर रहा है। ये आरोप लगाए गए।

बीबीसी ने 2016 से साल 2022 के बीच करीब 40 करोड़ रुपये कम टैक्स भरा। बीबीसी ने अब ना केवल कम टैक्स देने की बात को स्वीकार किया है। बल्कि उसने 40 करोड़ रुपये टैक्स जमा करने के लिए भी अर्जी दी है। मीडिया कंपनी के मुंबई-दिल्ली दफ्तरों की छानबीन के बाद टैक्स चोरी के कई सबूत मिले थे। बीबीसी इंडिया बीबीसी यूके की होल्डिंग वाली कंपनी है। भारत में इसे रीजनल और नेशनल चैनल हैं। मीडिया प्रोडक्शन का काम है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story