BMC चुनाव से पहले बड़ी संख्या में सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और अन्य नेता BJP में हुए शामिल
मुम्बई महानगर पालिका चुनाव से पहले बीजेपी के लिए अच्छी खबर है। मुम्बई बीजेपी कार्यालय में बड़ी संख्या में नेता बीजेपी में शामिल हुए है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में बड़ी संख्या में सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और अन्य नेता बीजेपी में शामिल हुए।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी। उन्होने लिखा कि मुम्बई भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अहमदनगर जिला युवा नेता महेश जोडगे, गनेगांव सरपंच अमोल भांगड़े, नगरदेवी सरपंच राम पनमखकर, पंचायत समिति सदस्य सोनू भुजबल, भागचंद तगड़कर, संदीप जाधव, दत्ता फुलारी, मयूर सोनवणे और कई ग्राम पंचायत सदस्य बीजेपी में शामिल हुए।
#मुंबई येथे भाजपा प्रदेश मुख्यालयात अहमदनगर जिल्ह्यातील युवा नेते महेश झोडगे, गणेगावचे सरपंच अमोल भनगडे, नागरदेवीचे सरपंच राम पानमखकर, पंचायत समिती सदस्य सोनू भुजबळ, भागचंद तागडकर, संदीप जाधव, दत्ता फुलारी, मयूर सोनवणे यांच्यासह असंख्य ग्रामपंचायत 1/2 pic.twitter.com/GnC7vkLe2r
— Chandrashekhar Bawankule (@cbawankule) November 3, 2022
सदस्य व कार्यकर्त्यांनी भाजपात प्रवेश घेतला. त्यांचे स्वागत केले व पुढील वाटचालीसाठी शुभेच्छा दिल्या. यावेळी भाजप प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिंदे, प्रदेश सरचिटणीस विक्रांत पाटील, माजी आमदार शिवाजी कर्डीले, माजी आमदार स्नेहलताताई कोल्हे यांच्यासह भाजपा पदाधिकारी उपस्थित होते. 2/2 pic.twitter.com/ovnIDdKNa6
— Chandrashekhar Bawankule (@cbawankule) November 3, 2022
Shipra Saini
News Anchor