Pyara Hindustan
National

भारत जोड़ो यात्रा अगले महीने पहुंचेगी J&K, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा राहुल J&K से गुजरेंगे तो यहां BJP होगी मजबूत

भारत जोड़ो यात्रा अगले महीने पहुंचेगी J&K, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा राहुल J&K से गुजरेंगे तो यहां BJP होगी मजबूत
X

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जब से शुरु हुई है तब से विवादो में फंसी हुई है। अब इस यात्रा के समापन चरण के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में आठ दिन बिताएंगे। इसको लेकर सियासत शुरु हो गई है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी गुजरात से गुजरे तो बीजेपी की सीटों में 10-15 का इजाफा हो गया। हिमाचल में नहीं गुजरे तो सबने देखा कि क्या हुआ। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब अगर वे जम्मू-कश्मीर से गुजरेंगे तो यहां बीजेपी और सुदृढ़ हो जाएगी।

इससे पहले भी कई बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। इसी में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि आप सभी लोग उनको गंभीरता से क्यों लेते हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के राज में सभी संस्थान अच्छे से काम कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी अगले महीने के तीसरे हफ्ते में केंद्र शासित प्रदेश में प्रवेश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से चार दिन वह जम्मू, जबकि चार दिन कश्मीर में गुजारेंगे। तारीख और मार्ग अभी तय नहीं हुआ है। रजनी पाटिल ने आम लोगों, राजनीतिक, सामाजिक व गैर सरकारी संगठनों से यात्रा में शामिल होने की अपील भी की।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story