Pyara Hindustan
National

IT का बड़ा एक्शन कांग्रेस के बैंक खातो पर लगाया ताला, माकन बोले देश में लोकतंत्र पर तालाबंदी

IT का बड़ा एक्शन कांग्रेस के बैंक खातो पर लगाया ताला, माकन बोले देश में लोकतंत्र पर तालाबंदी
X

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है।

अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी अकाउंट्स फ्रीज हो गए हैं। हमारे देश पर तालाबंदी हो गई। हमारे देश में डेमोक्रेसी फ्रीज हो गई है। हफ्ते रह गए हैं चुनाव की तारीखों के ऐलान के लिए इस बीच यह कदम उठाकर सरकार क्या साबित करना चाहती है। देश की प्रमुख पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गये हैं। इनकम टैक्स विभाग ने 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है।

हालांकि, पार्टी ने इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (ITAT) के सामने अपील भी दाखिल की थी। जिसके बाद ट्रिब्यूनल से पार्टी को राहत मिल गई।



Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story