Pyara Hindustan
National

श्रीनगर में राष्ट्रगान के अपमान पर हुआ बड़ा एक्शन, 14 लोगों को किया गया गिरफ्तार

श्रीनगर में राष्ट्रगान के अपमान पर हुआ बड़ा एक्शन, 14 लोगों को किया गया गिरफ्तार
X

श्रीनगर में राष्ट्रगान के अपमान पर बड़ा एक्शन हुआ है। एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान बजते समय खड़े नहीं होने पर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे।

दरअसल 25 जून को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा ‘पेडल फॉर पीस’ साइकलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसके बाद जब आयोजन के समापन समारोह के दौरान राष्ट्रगान बजाया गया लेकिन उस दौरान कुछ लोग खड़े नहीं हुए। जिसकी जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने में असफल रहने पर कुछ पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया कि राष्ट्रगान बजते समय सभी लोग खड़े रहें।

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राष्ट्रगान का अपमान किए जाने पर कड़ा रुख अपनाया और कथित उल्लंघन की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धाराओं 107 और 151 के तहत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों धाराएं अधिकारियों को अपराध की आशंका होने पर किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने या हिरासत में लेने का अधिकार देती हैं। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को यहां केंद्रीय कारागार में भेजा गया है।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story