Pyara Hindustan
National

गुजरात चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, पार्टी के स्टेट सेक्रेटरी राजभा झाला ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल

गुजरात चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, पार्टी के स्टेट सेक्रेटरी राजभा झाला ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल
X

गुजरात विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के ऐलान के बीच दलबदल का दौर भी जारी है। अब आम आदमी पार्टी को प्रदेश सचिव राजभ झाला ने पार्टी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। वह शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। राज्य में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा। वहीं, 8 दिसंबर को मतगणना होगी।

राजकोट नगर निगम की स्थाई समिति के अध्यक्ष रह चुके झाला भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। वह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेंगे। गुरुवार को ही भाजपा ने 182 में से 160 नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं, आप भी 14 सूचियां जारी कर चुकी है। गुजरात में आप इसुदान गढ़वी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है।

AAP के 200 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल?

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को भाजपा ने दावा किया है कि आप के 15 पूर्व पदाधिकारी और जामनगर इकाई के 200 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी का कहना है कि राजेंद्र पाल गौतम के कथित वीडियो के बाद नेताओं ने यह कदम उठाया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश मूंगड़ा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। हालांकि, इन नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story