Pyara Hindustan
National

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, गांधी परिवार के करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी BJP में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, गांधी परिवार के करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी BJP में हुए शामिल
X

कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने है लेकिन इससे पहले कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक कई झटके लग रहे है। दरअसल मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने आज भाजपा जॉइन कर ली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पिछली विधानसभा में इंदौर से कांग्रेस के इकलौते विधायक रहे संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश से विदाई के तीसरे दिन कांग्रेस को ये बड़ा झटका माना जा रहा है। सुरेश पचौरी ने हाल ही में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में भी हिस्सा लिया था।

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस छोड़कर में भाजपा आए इन सभी नेताओं को टोपी और अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

BJP में शामिल होने के बाद क्या बोले सुरेश पचौरी

बीजेपी में शामिल होने के बाद सुरेश पचौरी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि राख के ढेर पर ना शोले हैं ना अंगारे हैं, कुछ तो बात होगी कि हम बेवफ़ा हुए... मुझे अपने जीवन में कभी पद और कद की लालसा नहीं रही, मैं सार्वजनिक तौर पर कह रहा हूं कि अभी मैं बगैर शर्त के यहां आया हूं।"

साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में जो कांग्रेस द्वारा निणर्य लिए गए हैं, कांग्रेस जिन सिद्धांतों और नीतियों के लिए जानी जाती रही है उनसे कांग्रेस विमुख हो रही है। कांग्रेस पार्टी जनता से विमुख हो रही है। कांग्रेस को जनता से जो रिशता रखना चाहिए वे नहीं हो पा रही है। कांग्रेस ने आजादी में प्रमुख भूमिका अदा की है इसलिए उन्हें अपने उस इतिहास को याद करके काम करना चाहिए।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए सुरेश पचौरी गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे। सुरेश पचौरी तीन बार राज्यसभा सदस्य रहने के साथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंह चुके हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पांच सीटें होल्ड रखी गई हैं। ऐसे में संभावना यह है कि गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी के भाजपा जॉइन करने के बाद धार सीट पर समीकरण बदल सकते हैं। साल 1989 में वह मनावर सीट से भाजपा से विधायक रह चुके हैं। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वह 1990-92 तक विधायक रहे और तीन बार के सांसद हैं। 1998 और 2009 के धार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से चुनाव जीते।



Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story