उद्धव कैंप को लगा बड़ा झटका, शिवसेना के 12 राज्यों के प्रमुखों ने उद्धव ठाकरे का छोड़कर CM शिंदे को दिया अपना समर्थन
उद्धव ठाकरे को झटका देते हुए एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज हो गए, लेकिन अब अहम सवाल यह है कि पार्टी किसकी है। यानी कि शिवसेना पर असली अधिकार किसका है। उद्धव ठाकरे का या फिर एकनाथ शिंदे का। शिवसेना पर दोनों गुट दावा कर रहे हैं और मामला चुनाव आयोग से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक है।
बता दे, इस बीच उद्धव ठाकरे कैंप को बड़ा झटका लगा है। दरअसल शिवसेना के 12 राज्यों के प्रमुखों ने एकनाथ शिंदे को समर्थन देने का फैसला किया है। राजनीतिक तौर पर पार्टी पर दावे के संबंध में एकनाथ शिंदे के लिए बेहतरीन अवसर माना जा रहा है। CM शिंदे के सरकारी आवास पर देर रात शिवसेना के 12 राज्य प्रमुखों की बैठक हुई थीं। जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका
— News24 (@news24tvchannel) September 16, 2022
◆ शिवसेना के 12 राज्यों के राज्य प्रमुखों ने CM एकनाथ शिंदे
को दिया समर्थन।
◆ CM शिंदे के सरकारी आवास पर देर रात शिवसेना के 12 राज्य प्रमुखों की हुई थीं बैठक। @mieknathshinde pic.twitter.com/z8HQ45R2qx
Rani Gupta
News Reporter