Pyara Hindustan
National

उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक अर्जुन खोतकर शिंदे गुट में हुए शामिल

उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक अर्जुन खोतकर शिंदे गुट में हुए शामिल
X

महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। शिवसेना के पूर्व विधायक अर्जुन खोतकर अब शिंदे गुट में शामिल हो गए है। चार दिन पहले अर्जुन खोतकर ने राजधानी दिल्ली में सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। उसके बाद खोतकर ने आखिरकार उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर शिंदे गुट में शामिल होने का फैसला कर लिया है।

एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना के कई विधायक और सांसद उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ते नजर आ रहे हैं। इसमें पूर्व विधायक और सांसद भी शिंदे गुट की ओर रुख कर रहे हैं। अब एक प्रमुख नेता और जालना जिले के पूर्व विधायक अर्जुन खोतकर भी अब शिंदे समूह में शामिल हो गए हैं। हालाकि पहले से ही ये कयास लगाए जा रहे थे खोतकर शिंदे गुट में शामिल हो सकते है। लेकिन उस वक्त खोटकर ने खुलासा किया था कि ये अफवाहें हैं। लेकिन आज खोतकर आखिरकार शिंदे गुट में शामिल हो गए।



वहीं दूसरी ओर पिंपरी-चिंचवड के समावेश वाले मावल लोकसभा चुनाव क्षेत्र से शिवसेना के सांसद श्रीरंग बारणे शिंदे गुट में शामिल होने के बाद पहली बार पुणे पहुंचे। जहां बारणे समर्थकों ने पुणे एयरपोर्ट पर भारी भीड़ कर उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिवसेना को बचाने के लिए शिंदे गुट में शामिल होने की भूमिका स्पष्ट की। साथ ही सफाई दी कि मावल लोकसभा सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ने की पूरी आशंका के चलते ठाकरे का साथ छोड़ने की बात भी उन्होंने मानी।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story