Pyara Hindustan
National

शिंदे सरकार के मंत्री का बड़ा फैसला - अब अधिकारियो को फोन उठाने पर हेलो नहीं वंदे मातरम कहना होगा

शिंदे सरकार के मंत्री का बड़ा फैसला - अब अधिकारियो को फोन उठाने पर हेलो नहीं वंदे मातरम कहना होगा
X

महाराष्ट्र में स्वंतत्रता दिवस के मौके पर शिंदे सरकार के मंत्री ने अधिकारियो को एक बड़ा फरमान जारी कर दिया है। सांस्कृतिक कार्य मंत्री बनने के बाद सुधीर मुनगंटीवार ने ऐलान क‍िया है क‍ि अब सरकारी कार्यालयों में फोन पर हेलो बोलने की बजाय वंदे मातरम बोला जाएगा। इस पर उनका तर्क है क‍ि हेलो जैसे शब्‍द विदेशी हैं। ऐसे में इन शब्दों का त्याग करना जरूरी है। उनका कहना है क‍ि वंदे मातरम सिर्फ एक शब्द नहीं है बल्कि हर भारतीय की भावना है।

दरअसल रविवार को विभागों का बंटवारा होने के बाद महाराष्‍ट्र के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा क‍ि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अब से महाराष्ट्र में सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी फोन पर अपनी बात की शुरुआत वंदे मातरम से करेंगे। हेलो के बजाय वंदे मतरम कहना अनिवार्य होगा। उन्‍होंने कहा क‍ि जल्द इस सिलसिले में आधिकारिक आदेश भी निकाला जाएगा।

मुनगंटीवार ने कहा कि हेलो एक विदेशी शब्द है। ऐसे में इसका त्याग करना जरूरी है। उन्‍होंने जोर देकर कहा क‍ि वंदे मातरम सिर्फ एक शब्द नहीं है बल्कि हर भारतीय की भावना है। ऐसे में इसे बोलने पर क‍िसी तरह का परहेज नहीं होना चाह‍िए।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story