Pyara Hindustan
National

खालिस्तानी गुरुचरण का बड़ा खुलासा - पंजाब चुनाव में AAP को जमकर की थी फंडिंग और कैम्पेन

खालिस्तानी गुरुचरण का बड़ा खुलासा - पंजाब चुनाव में AAP को जमकर की थी फंडिंग और कैम्पेन
X

आम आदमी पार्टी और उनके नेताओं पर काफी लंबे वक्त से खालिस्तानियों के साथ साठगांठ के आरोप लगते रहे है। मौजूदा समय में जिस तरह से पंजाब में सरेआम खालिस्तानी तलवारे लहरा रहे है। खालिस्तानियों के समर्थन में रैलियां निकाली जा रही है। खालिस्तानी अपनी मांगो को लेकर सड़को पर प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे है इससे साफ हो जाता है कि पंजाब की मान सरकार ने खालिस्तानियों के आगे सर नवां लिया है।

अब खालिस्तानी आतंकवादी गुरुचरण सिंह ने बड़ा खुलासा किया है कि उन्होने पंजाब में चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को फंडिग की थी। खालिस्तानी गुरुचरण ने कहा कि जाब में देखो आम आदमी पार्टी जीत गई। हम आप के लिए कैम्पेन कर रहे थे। हमने आम आदमी पार्टी को जम के फ़ंडिंग की थी।

बता दें कि ये वहीं खालिस्तानी गुरुचरण सिंह है जिसने अमृतपाल सिंह के समर्थन में लंदन हाई कमिशन से भारत का तिरंगा हटाकर खालिस्तानी झंडा लगाया था। सिर्फ इतना ही नहीं हाल ही में इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें इसने भारत के वीर सपूत शहीद-ए-आजम भगत सिंह को देशद्रोही कहकर संबोधित किया।

वहीं फिलीपींस की एक सरकारी एजेंसी ने घोषणा की है कि अधिकारियों ने प्रतिबंधित सिख अलगाववादी समूह के संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। फिलिपींस की समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन, साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एंड कोऑर्डिनेटिंग सेंटर (सीआईसीसी) और मिलिट्री इंटेलिजेंस ग्रुप के एक संयुक्त अभियान के कारण मार्च की शुरुआत में इलोइलो शहर के एक अपार्टमेंट से तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) से ताल्लुक रखते हैं। न्युज एजेंसी के मुताबिक तीनों ने नकली पासपोर्ट का उपयोग कर देश में प्रवेश किया और इंटरपोल रेड नोटिस वॉचलिस्ट पर भी हैं।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story