Pyara Hindustan
National

RTI में केजरीवाल सरकार पर बड़ा खुलासा, 5 साल मे यमुना और नालों की सफाई पर खर्च किए 6856.91 करोड़ रुपये

RTI में केजरीवाल सरकार पर बड़ा खुलासा, 5 साल मे यमुना और नालों की सफाई पर खर्च किए 6856.91 करोड़ रुपये
X

दिल्ली में आई बाढ़ के बाद सियासत का दौर जारी है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप सिलसिला चल रहा है। अब BJP प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा दिल्ली में बाढ़ का कारण केजरीवाल का भ्रष्टाचार है।

दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता हरीश खुराना ने एक ट्वीट के लिए जरिये केजरीवाल पर हमला बोला जिसमें उन्होने एक RTI का साझा करते हुए केजरीवाल सरकार की पोल खोली है। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली में बाढ़ का कारण ? केजरीवाल का भ्रष्टाचार है। आगे लिखा कि RTI में खुलासा हुआ है कि केजरीवाल सरकार ने पिछले पांच सालो में यमुना नदी और नालों की सफाई करने के नाम पर 6856.91 करोड़ रुपये डकारे है। अगर यमुना साफ़ हुई होती तो यह बाढ़ नहीं आयी होती। दिल्ली में बाढ़ का कारण सिर्फ़ और सिर्फ़ केजरीवाल का भ्रष्टाचार है।

वहीं इसी साल अप्रैल में केजरीवाल सरकार के पर्यावरण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यमुना की सफाई के लिए साल 2017 से 2021 तक 6856.91 करोड़ रुपए खर्च किए गए। हर साल नदी की सफाई पर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने के बावजूद डीपीसीसी की रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली में यमुना नदी पूरे साल प्रदूषित रहती है। फरवरी 2023 में जारी डीपीसीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिस स्थान पर नदी शहर से बाहर निकलती है उस स्थान पर नदी के जल में फीकल कोलीफॉर्म (Faecal coliform) सामान्य से 500 गुना अधिक पाया गया था।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story