Pyara Hindustan
National

सिक्किम में हुआ बड़ा सड़क हादसा, भारतीय सेना के 16 जवानों की गई जान; चार घायल

सिक्किम में हुआ बड़ा सड़क हादसा, भारतीय सेना के 16 जवानों की गई जान; चार घायल

सिक्किम में हुआ बड़ा सड़क हादसा, भारतीय सेना के 16 जवानों की गई जान; चार घायल
X

उत्तरी सिक्किम के जेमा में सेना के एक ट्रक की टक्कर में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज मोड़ पर वाहन तेज ढलान पर फिसल गया.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।राष्ट्रपति ने कहा, "मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण बहादुर सेना के जवानों की जान जाने से पीएम मोदी को "दुख" हुआ। पीएम मोदी ने लिखा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं,वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी टवीट कर शोक व्यक्त किया और लिखा की उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Anjali Mishra

Anjali Mishra

News Anchor & Reporter


Next Story