Pyara Hindustan
National

प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP, 'चुनावी वादे' को लेकर से बढ़ सकती है मुश्किलें !

प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP, चुनावी वादे को लेकर से बढ़ सकती है मुश्किलें !
X

बीजेपी शुक्रवार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कांग्रेस की शिकायत करने के लिए चुनाव आयोग से मिली। बीजेपी ने चुनाव आयोग से आदर्श आचार संहिता और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों के खुलेआम उल्लंघन के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

भाजपा के पूर्व विधि प्रकोष्ठ संयोजक अधिवक्ता पंकज वाधवानी ने इस मामले पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने मंडला में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया। प्रियंका गांधी ने मंच से छात्रों के लिए पढ़ो-पढ़ाओ योजना की घोषणा की, जिसकी शिकायत हमने चुनाव आयोग में दर्ज की है। प्रियंका गांधी की घोषणा का उद्देश्य जनता को वोट के लिए लुभाना है।

हम डरने वाले नहीं है- केसी वेणुगोपाल

वही इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सभी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सैकड़ों एफआईआर दर्ज करा ले. लेकिन हम इन सब चीजों से डरने वाले नहीं हैं। हम भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट है।

क्या है पूरा मामला ?

शिकायत में प्रियंका गांधी की 12 अक्टूबर की मंडला रैली का जिक्र है। उन्होंने जिले में एक सार्वजनिक संबोधन के दौरान कक्षा 1 से 12 तक के प्रत्येक छात्र को हर महीने 500 से 1500 रुपये देने का प्रलोभन दिया था। शिकायत में आगे कहा गया है कि यह स्पष्ट है कि यह लुभावनी घोषणा बिना किसी ठोस योजना के सिर्फ मतदान को प्रभावित करने के लिए की गई है।

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 12 अक्टूबर को प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के मंडला में एक रैली की, जिसमें उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए 500 से 1500 रुपये देने की घोषणा की थी। यह घोषणा मतदाताओं को सीधे तौर पर प्रेरित करने वाली है और आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन है। इसके साथ ही यह मध्य प्रदेश प्रतिनिधित्व अधिनियम का भी उल्लंघन है। इस मामले की शिकायत निर्वाचन सदन, नई दिल्ली में चुनाव आयोग को भेजी गई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने जांच शुरू कर दी है।

Rani Gupta

Rani Gupta

News Reporter


Next Story