Pyara Hindustan
National

BJP को मिला महाराष्ट्र की ग्रामीण जनता का साथ, ग्राम पंचायत चुनाव में BJP - शिंदे गुट ने उद्धव गुट को दी मात

BJP को मिला महाराष्ट्र की ग्रामीण जनता का साथ, ग्राम पंचायत चुनाव में BJP - शिंदे गुट ने उद्धव गुट को दी मात
X

महाराष्ट्र में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद ग्राम पंचायत चुनाव में बीजेपी की जीत का डंका बजा है। ग्राम पंचायत चुनाव में बीजेपी नंबर वन पार्टी बनी है। आज महाराष्ट्र के 16 जिलों की 547 ग्राम पंचायत के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आए है। जिसमें बीजेपी और शिंदे गुट को ग्रामीण जनता का साथ मिला है। जानकारी के मुताबिक अब तक बीजेपी ने 274 ग्राम पंचायत सीटो पर जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी के साथ सत्ता में शामिल शिंदे गुट को 41 वहीं उद्धव ठाकरे गुट को 12 , कांग्रेस 37 , NCP को 62 सीटो पर जीत हासिल की है।

547 ग्राम पंचायत के लिए रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ था। मतदान के प्रतिशत की अगर बात की जाए 76 फ़ीसदी मतदान होने की जानकारी चुनाव आयोग ने दी है। नंदूरबार जिले में सबसे ज्यादा 139 और यवतमाल जिले में 72 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंचों समेत ग्राम पंचायतों के सदस्यों के चुनाव के लिए वोट डाले गए हैं. धुले जिले की बात करें तो यहां 33 ग्राम पंचायतों, जलगांव जिले में 13 ग्राम पंचायतों, पुणे के जुन्नर तालुका के 38, आंबेगांव तालुका के 18, खेड तालुका के 05 और भोर तालुका के 2 ग्राम पंचायतों के लिए वोट डाले गए।

वहीं महाराष्ट्र के 18 जिलों की 1,166 ग्राम पंचायतों में सीधे सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा। इसके बाद मतों की गिनती 14 अक्टूबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।

Shipra Saini

Shipra Saini

News Anchor


Next Story