महाराष्ट्र के महासंकट के बीच एक्शन में BJP, राज्यपाल से बीते दो दिनों में उद्धव सरकार के सभी फैसले रद्द करने की मांग
महाराष्ट्र के सियासी संकट से जुडी एक के बाद एक बड़ी खबरे सामने आ रही है। बीजेपी की नजरे भी महाराष्ट्र संकट पर गढी हुई है मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी अब एक्शन मोड में आ गई है। अब बीजेपी MLC प्रवीण दारेकर ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिखा। भाजपा नेता ने राज्यपाल से पिछले दो दिनों में राज्य सरकार की ओर से लिए गए सभी निर्णयों को रद्द करने का अनुरोध किया है।
राज्यातील अस्थिर राजकीय स्थिती आणि त्या पार्श्वभूमीवर गेले दोन दिवसांपासून अंधाधुंद घेतले जात असलेले निर्णय, त्याचे जारी होत असलेले जीआर आणि त्यात तातडीने आपला हस्तक्षेप होण्याबाबत मा. राज्यपाल श्री भगतसिंग कोश्यारीजी यांना आज पाठविलेले पत्र. @BSKoshyari @maha_governor pic.twitter.com/oJ7YG3QSmp
— Pravin Darekar - प्रविण दरेकर (@mipravindarekar) June 24, 2022
दरेकर ने कहा है कि महाराष्ट्र के व्यापक हितों को देखते हुए अब राज्यपाल को दखल देने की जरूरत है। एकनाथ शिंदे एवं अन्य विधायकों की बगावत के बाद महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर गिरने का संकट मंडरा रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि बगावत के बाद उद्धव सरकार तकनीकी रूप से अल्पमत में आ गई है।
वहीं आपको बता एकनाथ शिंदे गुट में विधायको की संख्या का आकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शिंदे का दावा है कि उन्हें शिवसेना के 38 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं शिंदु गुट के विधायक का दावा है कि शिंदे खेमे में और विधायक होंगे शामिल। एकनाथ शिंदे तय करेंगे कार्य योजना।
#MaharashtraPoliticalCrisis | Rebel Maharashtra Shiv Sena MLAs with Eknath Shinde at a Guwahati hotel
— ANI (@ANI) June 24, 2022
Shinde claims he has the support of 38 Shiv Sena MLAs pic.twitter.com/4sVHdD1bg1
Shipra Saini
News Anchor